टीवी मसाला

निखिल पटेल को जेल की हवा खिला कर दम लेंगी Dalljiet Kaur, पोस्ट शेयर कर दी चेतावनी

Dalljiet Kaur file FIR against Nikhil Patel: अभी कुछ समय पहले दलजीत कौर ने अपने पति निखिल पटेल के खिलाफ FIR दर्ज कराई थी। अब दलजीत ने एक नया पोस्ट साझा कर लगता है अपने पति को दुबारा चेतावनी दे दी है। आइए इस पूरी रिपोर्ट पर एक नजर डालते हैं।

Image

Dalljiet Kaur file FIR against Nikhil Patel

Dalljiet Kaur file FIR against Nikhil Patel: टीवी अभिनेत्री दलजीत कौर की निजी ज़िंदगी इस समय लगात सुर्खियों में बनी हुई है। बता दें कि निखिल पटेल से अभिनेत्री की दूसरी शादी थी लेकिन कुछ ही दिनों में इनके बीच भी चीजें खराब हो गई हैं और अब बात तलाक तक पहुँच गई है। बता दें कि कुछ समय पहले दलजीत ने निखिल पटेल को लेकर बड़े खुलासे किए थे। अभनेत्री का दावा था कि उनके पति का एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर चल रहा है, जिसके बाद कुछ समय पहेल निखिल पटेल को उनकी गर्लफ्रेंड के साथ भी स्पॉट किया गया था। इन सबके बाद दलजीत खुद को रोक नहीं पाई और उन्होंने अपने पति के खिलाफ FIR दर्ज कराई। अब आज दलजीत ने एक नया पोस्ट साझा किया है। आइए पूरी रिपोर्ट देखते हैं।

गुरुवार शाम को दलजीत कौर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर मुंबई पुलिस की तस्वीर वाली एक होर्डिंग की तस्वीर शेयर की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, "चाहे दुनिया में कहीं भी हो, मुझे पता है कि न्याय मिलेगा।" इस पोस्ट को देख कर लगता है कि दलजीत यही रुकने वाली नहीं हैं वह अपने लिए लड़ कर रहेंगे।

दलजीत कौर ने 2 अगस्त को मुंबई के अग्रीपाड़ा पुलिस स्टेशन में निखिल पटेल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई। यह एफआईआर भारतीय न्याय संहिता की धारा 85 और 316 (2) के तहत दर्ज की गई थी। इसका मतलब है कि दलजीत ने निखिल पर क्रूरता और आपराधिक विश्वासघात का आरोप लगाया। हालांकि, यह पहली बार नहीं था जब दलजीत कौर ने अपने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की हो।

Swati Mishra
श्वाति मिश्रा author

स्वाती मिश्रा, टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी राइटर अगस्त 2023 से जुड़ी हुई हैं। इससे पहले वह रेडियो मिर्ची में और उससे पहले एक यूएस-आधारित संस्थान न्यूजग्राम में बतौर राइटर काम कर चुकी हैं। वह मूल रूप से दरभंगा, बिहार की रहने वाली हैं। वह अर्थशास्त्र के साथ हिन्दी साहित्य और भाषा विज्ञान की विद्यार्थी रही हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी से हिन्दी में ग्रेजुएशन किया है। साथ ही इसी विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन भी की है। बचपन से लिखने की शौकीन रहीं इन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में खुद को आगे बढ़ाया है। सिनेमा और टीवी की दुनिया में यह अपनी रुचि को लेखन के जरिए उजागर करती हैं। डांस, आर्ट बनाना, नई जगहों पर घूमना और नई फिल्में देखना इन्हें बहुत पसंद है। वह 2 साल से अधिक पत्रकारिता के करियर में हैं और एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, क्रिकेट और मनोरंजन जैसी बीट्स पर काम कर चुकी हैं। हालांकि बीते काफी समय से एंटरटेनमेंट बीट पर काम करने की वजह से उनकी इस विषय में रुचि ज्यादा हो गई है। टाइम्स नाउ नवभारत में वह अब मनोरंजन की खबरें लिखती हैं। उन्हें खबरों को एक ऐसे अंदाज में पाठकों तक पेश करना पसंद है, जो दिलचस्प भी हो और सही भी। उन्हें फिल्में देखकर नई चीजें सीखना भी पसंद है। पाठकों तक सही खबर पहुंचाना ही उनका लक्ष्य है।

और पढ़ें
End of Article