टीवी मसाला

दलजीत कौर को निखिल पटेल ने किया रोमांटिक अंदाज में प्रपोज, बीच सड़क पर किया लिप- लॉक

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Mar 12, 2023, 09:25 PM IST

दलजीत कौर (Dalljeit Kaur) ने अपने इंस्टाग्राम पर निखिल के साथ रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में निखिल एक्ट्रेस को प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्ट्रेस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं।

Image

Daljeet kaur (credit pic: instagram)

टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर (Dalljeit Kaur) जल्द शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। एक्ट्रेस बिजनसमैन निखिल पटेल (Nikhil Patel) के साथ साते फेरे लेंगी। शादी के बाद एक्ट्रेस अपने पति और बेटे के साथ साउथ अफ्रीका में शिफ्ट होंगी। एक्ट्रेस इन दिनों अपनी शादी की तैयारियों में बिजी हैं। एक्ट्रेस के चेहरे पर दुल्हन बनने की खुशी साफ दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस लगातार अपने मंगेतर के साथ फोटो और वीडियोज शेयर करती रहती हैं। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर निखिल का प्रपोजल वीडियो शेयर किया है।

वीडियो में निखिल एक्ट्रेस को शादी के लिए प्रपोज करते हुए नजर आ रहे हैं। निखिल ने एक्ट्रेस को शादी के लिए जैसे ही घुटनों पर बैठकर प्रपोज किया। दलजीत शर्म से लाल हो जाती हैं और दोनों एक -दूसरे को किस करते हैं। एक्ट्रेस के पति निखिल की पहली शादी से दो बेटियां हैं।

निखिल ने दलजीत को किया प्रपोज

दलजीत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फैंस एक्ट्रेस को शादी की ढेर सारी बधाई दे रहे हैं। दलजीत के दोस्त और परिवार के सदस्य उनकी दूसरी शादी से बेहद खुश है। एक्ट्रेस ने बताया था कि उनकी निखिल से मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। शुरुआत में दोनों के बीच बच्चों को लेकर बातचीत होती थी। लेकिन धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई।

दलजीत ने शालीन भनोट से शादी की थी। उनकी शादी ज्यादा दिनों तक चली। एक्ट्रेस ने शालीन पर मारपीट का आरोप लगाया था। दलजीत अपने बेटे जॉर्डन के साथ रहती हैं। दलीजीत और शालीन दोनों की अपनी लाइफ में मूव ऑन कर चुके हैं। एक्ट्रेस अपनी शादी से पहले वर्क कमिटमेंट को पूरा करने में लगी हैं। वहीं, शालीन भनोट बिग बॉस 16 में नजर आए थे। एक्टर जल्द बेकाबू शो में नजर आएंगे। शो के प्रोमो को दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article