टीवी मसाला

छोटी सरदारनी फेम रुतुजा सावंत को रेड बिकिनी में देख फैंस के उड़े होश, यूजर्स बोले- हॉटनेस अलर्ट

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 15, 2023, 07:09 PM IST

छोटी सरदारनी फेम एक्ट्रेस रुतुजा सावंत (Rutuja Sawant) की बिकिनी फोटोज ने सोशल मीडिया पर मचाया तहलका। एक्ट्रेस का बोल्ड लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वैलेंटाइन डे पर एक्ट्रेस ने समंदर किनारे अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की थी।

Image

rutuja sawant (credit pic: instagram)

छोटी सरदारनी फेम एक्ट्रेस रुतुजा सावंत (Rutuja Sawant) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अक्सर अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। रुतुजा ने हाल ही में रेड बिकिनी में अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की हैं। बिकिनी में रुतुजा किलर पोज देते हुए नजर आ रही हैं। वैलेंटाइन डे पर रेड बिकिनी में रुतुजा की तस्वीरों ने बढ़ाया इंटरनेट का पारा। एक्ट्रेस इससे पहले भी बिकिनी में अपनी कर्वी बॉडी फ्लॉन्ट कर चुकी हैं। इस फोटो में रुतुजा कहर बरपाती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस की कातिलाना अदाएं देख फैंस का पिघला दिल।

रुतुजा के बिकिनी लुक का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। एक्ट्रेस की फोटो पर ज्यादातर यूजर्स दिल और फायर इमोजी बना रहे हैं। कुछ ही घंटों में रुतुजा की बिकिनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं।

रेड बिकिनी में रुतुजा ने ढाया कहर

रुतुजा अपने किलर लुक्स को लेकर अक्सर चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस भले ही टीवी पर सिंपल रोल में नजर आती हैं। लेकिन रियल लाइफ में बेहद ग्लैमरस हैं। रुतुजा की सोशल मीडिया पर जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। एक्ट्रेस टीवी इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग से लोगों के दिल में अलग पहचान बनाई है। एक्ट्रेस ने कुछ समय पहले फ्लोरल बिकिनी में अपनी बोल्ड तस्वीरें शेयर की थी। एक्ट्रेस फोटो में अपनी बॉडी को लेकर काफी कॉन्फिडेंट नजर आ रही हैं।

रुतुजा को देविका के रोल से घर-घर में पहचान मिली थी। छोटी सरदरानी के अलावा रुतुजा पिशाचनी शो में नजर आई थीं। रुतुजा ने बिग बॉस 16 की कंटेस्टेंट और अपनी को स्टार निमृत कौर अहलूवालिया पर भी कमेंट किया था। उन्होंने कहा था कि निमृत रूबीना दिलैक को कॉपी करने की कोशिश कर रही हैं। शो में उनकी कोई अपनी पहचान नहीं दिख रही हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article