Charu Asopa Epic Reply To Rajeev Sen Over Accuse Of Talking To His Best Friend: टीवी की मशहूर एक्ट्रेस चारू असोपा ने अपनी एक्टिंग और अंदाज से इंडस्ट्री में जबरदस्त पहचान बनाई है। लेकिन बीते कुछ वक्त से चारू असोपा अपनी निजी जिंदगी के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। उनके बीकानेर शिफ्ट होने के बाद से ही एक्स-पति राजीव सेन के साथ विवाद फिर से शुरू हो गए हैं। जहां पहले राजीव सेन (Rajeev Sen) ने चारू असोपा पर पैसे न होने का दिखावा करने का आरोप लगाया था तो वहीं हाल ही में राजीव ने बताया कि चारू असोपा (Charu Asopa) उनके बेस्ट फ्रेंड से बात करते हुए रंगे हाथ पकड़ी गई थीं। एक्स-पति के इस आरोप को लेकर अब चारू असोपा ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने अपने लेटेस्ट व्लॉग में राजीव सेन के आरोपों की बखिया उधेड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
चारू असोपा (Charu Asopa) ने राजीव सेन (Rajeev Sen) के आरोपों का जवाब देते हुए अपने व्लॉग में कहा, "एक कमेंट मेरे बारे में आया था कि मुझे अपने किसी दोस्त से बात करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। तो पहले मुझे ये कमेंट ही बड़ा अजीब लगा कि दोस्त से बात करते हुए रंगे हाथ पकड़ा। जब आपने रंगे हाथ पकड़ा तो आपको पता होगा कि मैंने क्या बात की। तो बताओ मैंने क्या बात की। क्योंकि मुझे भी पता चले। जब आपने रंगे हाथ पकड़ा है तो मैं आपके दोस्त से क्या बात कर रही थी? और जिस दोस्त से बात कर रही थी, उसका नाम तो बताओ मुझे। किस दोस्त से बात कर रही थी मैं आपके? तो हवा में बात नहीं करनी चाहिए। सब हवा में बात करते हैं।"
बता दें कि चारू असोपा (Charu Asopa) और राजीव सेन (Rajeev Sen) एक-दूजे पर आरोप लगाते नहीं थक रहे हैं। हालांकि लोगों का कहना है कि दोनों ने लाइमलाइट की खातिर फिर से अपनी जिंदगी का तमाशा बनाना शुरू कर दिया है। चारू असोपा और राजीव सेन पर पहले भी ये आरोप लग चुके हैं, जब दोनों ने तलाक से पहे एक-दूजे पर जमकर आरोप लगाए थे।
