Charu Asopa Slams Rajeev Sen: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा अक्सर अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा अब पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस मुंबई छोड़कर अपनी बेटी जियाना संग बिकानेर शिफ्ट हो गई हैं। चारु ने कारण दिया कि मुंबई में रहना उनके लिए काफी महंगा हो रहा था और बेटी जियाना को छोड़कर वो शूटिंग पर नहीं जा पा रही थीं। ऐसे में चारु ने अब टीवी दुनिया को अलविदा कहे दिया है। चारु के एक्स पति राजीव सेन ने दावा किया था कि एक्ट्रेस उनके पीठ पीछे दोस्त संग बात करती हुई पकड़ी गई थी। अब अपने वलॉग के जरिए चारु ने राजीव पर पलटवार करते हुए जवाब दिया।
चारु असोपा (Charu Asopa) ने कहा 'एक कमेंट मेरे को सुनने में मिला कि मैं दोस्त संग बात करते हुए पकड़ी गई थी। अच्छा अगर अपने मुझे रंगे हाथ पकड़ा तो पता होगा कि मैं क्या बातें की फोन पर। जिस दोस्त से मैं बात कर रही थी चलो उसी का नाम बता दो। तो हवा में नहीं बात करनी चाहि। ये सब हवा में बात करते हैं।' चारु ने राजीव को ये जवाब देते हुए उनके द्वारा लगाए गए इल्जामों को खंडित कर दिया। बता दें साल 2019 में चारु और राजीव सेन (Rajeev Sen) ने शादी की थी।
हालांकि शादी के 6 महीने बाद ही दोनों के बीच खटपट शुरू हो गई। बेटी जियाना के जन्म के बाद दोनों वापिस साथ आए लेकीन चीजें बिगड़ती रहीं और साल 2023 में तलाक हो गया। तलाक के बाद दोनों ने एक दूजे पर जमकर कीचड़ उछाला सोशल मीडिया के सामने आकार। चारु टीवी की दुनिया को अलविदा कहने के बाद अनलाइन कपड़े बेच रही रही हैं।
