टीवी मसाला

सासू मां संग Charu Asopa ने दिए जमकर पोज, बेटी जियाना को लेकर Rajeev Sen के कजिन की शादी में पहुंचीं

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 6, 2023, 01:32 PM IST

Charu Asopa Attends Rajeev Sen Family Wedding Party: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा भले ही अपने नए शो की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन उन्होंने बेटी जियाना के साथ समय निकाला। खासतौर पर चारु कोलकाता में अपने अलग हो चुके पति राजीव सेन और सुष्मिता सेन की चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचीं।

Image

Charu Asopa and Rajeev Sen

Charu Asopa and Rajeev Sen Attend family wedding toghter: टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा लंबे टाइम से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। चारु और राजीव सेन अलग हो चुके हैं। हालांकि अक्सर खबरें आती रही हैं कि सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन संग चारु की मैरिड लाइफ कभी खराब तो कभी सही चलती है। चारु को हाल ही में राजीव की फैमिली वेडिंग पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां वो सास संग पोज देती नजर आईं। ननद सुष्मिता भी इस फंक्शन में थीं और सुष्मिता के एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल भी नजर आए। अब ये फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

जी हां, टीवी एक्ट्रेस चारु असोपा भले ही अपने नए शो की शूटिंग में व्यस्त हैं, लेकिन उन्होंने बेटी जियाना के साथ समय निकाला। खासतौर पर चारु कोलकाता में अपने अलग हो चुके पति राजीव सेन और सुष्मिता सेन की चचेरी बहन की शादी में शामिल होने के लिए पहुंचीं। सामने आई तस्वीरों में कोलकाता में फैमिली वेडिंग के दौरान चारू और राजीव काफी खुश दिख रहे थे। चारु मेहरून लहंगे में खूबसूरत लग रही थीं, जबकि सुष्मिता शिमरी साड़ी में परफेक्ट लग रही थीं।

चारु ने अपने बिजी शेड्यूल के कारण प्री-वेडिंग फंक्शन में शामिल नहीं हो सकी थीं। ऐसे में वो 5 जनवरी को जियाना के साथ वेडिंग में शामिल होने पहुंचीं। उनकी लेटेस्ट पोस्ट में राजीव सेन के पिता अपनी पोतियों- सुष्मिता की बेटियों रेनी और अलीशा व चारु की बेटी ज़ियाना सेन के साथ एक अच्छा समय बिताते हुए दिखाई दे रहे हैं।

चारु से अलग होने के बाद राजीव अपने बिजनेस में व्यस्त हैं। उन्होंने फैंस को जानकारी दी थी कि वह गोवा में हॉलिडे होम खरीदने वाले हैं। इस बीच चारु अपने शो में बिजी हैं और यूट्यूब पर भी काफी एक्टिव हैं। फिलहाल, चारु और राजीव भले ही अलग हो गए हैं लेकिन जब राजीव अपनी बेटी जियाना से मिलने जाते हैं या चारु अपनी बेटी को लेकर राजीव के पास जाती हैं, तो दोनों एक-दूसरे से भी मिलते हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article