वेब सीरीज

Armaan Malik ने दी पायल मलिक को तलाक की धमकी, बीवी के लुक्स का भी उड़ाया मजाक; अब पिट रही है भद

Armaan Malik Threatens Payal Malik Of Divorce: मशहूर यू-ट्यूबर अरमान मलिक ने हाल ही में एक व्लॉग में पायल मलिक के लुक्स का मजाक बनाया और तलाक की धमकी दी, जिसपर वह बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं।

Image

अरमान मलिक हुए बुरी तरह ट्रोल (फोटो क्रेडिट-इंस्टाग्राम)

Armaan Malik Threatens Payal Malik Of Divorce: मशहूर यू-ट्यूबर अरमान मलिक अक्सर विवादों में घिरे रहते हैं। उन्होंने अपने यू-ट्यूब व्लॉग्स से तो सुर्खियां बटोरी ही हैं। साथ ही वह 'बिग बॉस ओटीटी 3' का भी हिस्सा रह चुके हैं। अरमान मलिक अभी तक कई विवादों में घिर चुके हैं। वहीं हाल ही में अपने एक बयान से उन्होंने फिर से मुसीबत मोल ले ली है। दरअसल, अरमान मलिक अपने एक वीडियो में पत्नी पायल मलिक (Payal Malik) के लुक्स का मजाक बनाते नजर आए। अरमान मलिक ने उनका लुक देख ये तक कह दिया कि ऐसे में पति कैसे प्यार करेगा। दो महीने में तलाक अलग दे देगा। अरमान मलिक का ये वीडियो वायरल होते ही लोगों ने उन्हें लताड़ना शुरू कर दिया है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: 2 शादियां कर पछताए यूट्यूबर Armaan Malik, पहली पत्नी Payal को तलाक देकर विवाद करेंगे खत्म? बताई सच्चाई

    अरमान मलिक (Armaan Malik) वीडियो में अपनी दोनों पत्नियों से बात करते दिखे। उन्होंने पायल मलिक को टी-शर्ट और पजामे में देख कहा कि इसीलिए लेकर आया था क्या कपड़े? इसपर पायल ने जवाब दिया कि वो रोज रात को पहनने के लिए थोड़ी ना रखा है। वहीं अरमान मलिक ने कहा, "क्या करेगी उसे रखकर। वही गंदा पजामा टी-शर्ट हमेशा। कल मैं इसके लिए कपड़े लेकर आया। लेकिन सुबह उठकर यही चेहरा देखना था तो क्यों खराब किये पैसे मेरे?" अरमान मलिक की बातें सुनकर पायल ने जवाब दिया कि वह बच्चों के साथ सोती हैं और रात में उनकी जिम्मेदारियां निभानी पड़ती हैं। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: BB OTT 3: "लड़कियों से पिट चुके हैं Adnaan Shaikh", बिग बॉस के घर में अरमान मलिक ने किया खुलासा
    अरमान मलिक ने पत्नी को दी तलाक की धमकी

    अरमान मलिक ने पत्नी को दी तलाक की धमकी

      वहीं अरमान मलिक (Armaan Malik) ने पायल मलिक की बात पर आगे जवाब दिया, "अरे पहनकर तो दिखा मुझे। फिर कहते हैं लोग कि पति प्यार नहीं करता। हम तो ऐसे हैं। लोअर और टीशर्ट में घूमोगे तो पति कहां प्यार करेगा। थोड़े दिनों में तलाक दे देगा। जितना ग्रूमिंग रख सकते हो अपने आपको रखो ना।" अरमान मलिक ने वीडियो में आगे पायल मलिक की तुलना कृतिका मलिक से भी की। उनका ये वीडियो देख दर्शकों में नाराजगी दिखी। एक यूजर ने लिखा, "ये पायल की सेल्फ रिस्पेक्ट कहां गई।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "इन्हें आखिर देखता कौन है?" तीसरे यूजर ने लिखा, "इसने अपना खुद का चेहरा देखा है।"

      ashna malik
      आशना मलिकauthor

      आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

      और पढ़ें
      End of Article