टीवी मसाला

Chahatt Khanna ने उर्फी जावेद को बताया गंदा कीचड़! फैंस ने लगाई फटकार, सुनाई खरी-खोटी

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Nov 30, 2022, 11:27 AM IST

Chahatt Khanna Reply to Urfi Javed: एक्ट्रेस चाहत खन्ना (Chahatt Khanna) ने उर्फी जावेद (Urfi Javed) के कपड़ो पर एक बार फिर कमेंट कर नया विवाद खड़ा कर दिया है। उन्होंने उर्फी को गंदा कीचड़ कहकर बुलाया है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर फैंस चाहत का लगातार विरोध कर रहे हैं।

Image

Chahatt Khanna and Urfi Javed

KEY HIGHLIGHTS
  • उर्फी जावेद पर चाहत खन्ना ने उठाए सवाल।
  • चाहत ने उर्फी जावेद को गंदा कीचड़ बताया है।
  • सोशल मीडिया पर चाहत खन्ना को ट्रोल किया जा रहा है।

Chahatt Khanna and Urfi Javed: एक्ट्रेस चाहत खन्ना (Chahatt Khanna) और सोशल मीडिया स्टार उर्फी जावेद (Urfi Javed) के बीच विवाद कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चाहत खन्ना ने अब उर्फी पर ऐसा कमेंट किया है जिसके बाद उनकी मुश्किलें भी बढ़ती नजर आ रही हैं। हाल ही में चाहत खन्ना ने उर्फी पर कमेंट करते हुए कहा है कि वह एक गंदी कीचड़ हैं और अगर वह उसमें पत्थर मारेंगी तो उन पर भी छींटे आएंगे। उर्फी पर इस जवाबी हमले के साथ सोशल मीडिया पर लोग चाहत को भला-बुरा कह रहे हैं। हालांकि चाहत के इस कमेंट पर फिलहाल उर्फी ने कोई जवाब नहीं दिया है।

उर्फी पर कमेंट चाहत को पड़ा महंगा

सोशल मीडिया पर Instantbollywood को दिए एक इंटरव्यू में कहा, अगर कीचड़ पर पत्थर मारोगे तो कीचड़ तो आप पर गिरेगा ही। वो कीचड़ गिरा मुझपर, इसलिए मैं वहां से थोड़ा दूर हट गई। जब भी मैं सोशल मीडिया खोलती हूं तो कुछ न्यूडिटी, गाली गलौज यही सुनाई देता है और इसके खिलाफ किसी को बोलना बेहद जरूरी है। इसलिए मैने सोचा की मुझे खुद ही स्टैंड लेना चाहिए।’

चेतन भगत का किया सपोर्ट

इससे पहले चाहत ने लेखक चेतन भगत के उर्फी जावेद पर कमेंट को सपोर्ट किया था। दरअसल चेतन भगत ने कहा था कि उर्फी जावेद एक डिस्ट्रैक्शन की तरह हैं। जिस पर चाहत ने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि उन्होंने कुछ गलत कहा है। यह एक परेशान करने वाली है कि लड़कियां अपने कपड़ों से डिस्ट्रेक्शन बनती जा रही हैं और यह सही नहीं है।’

Chahatt Khanna Gets trolled (Pic: Instagram)

Chahatt Khanna Gets trolled (Pic: Instagram)

बता दें कि अब फैंस इंस्टाग्राम पर उर्फी जावेद का सपोर्ट करते हुए चाहत के कमेंट का विरोध कर रहे हैं। यूजर्स का मानना है कि उर्फी जावेद के कपड़ो पर कमेंट करने का अधिकार आपके पास नहीं है, यह सेलिब्रिटी उर्फी के साथ विवाद के जरिए लाइमलाइट में आना चाहते हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article