टीवी मसाला

उर्फी जावेद की नहीं होगी UAE में एंट्री, वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Nov 24, 2022, 09:15 PM IST

उर्फी जावेद एक बार फिर चर्चा में हैं। एक्ट्रेस ने अपनी परेशानी का खुलासा खुद किया है। एक्ट्रेस ने कहा कि मेरी एक गलती की वजह से मैं कभी भी अब यूएई नहीं जा सकती हूं। वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान।

Image

uorfi javed (credit pic: instagram)

उर्फी जावेद (Urfi Javed) हमेशा किसी न किसी वजह से चर्चा में रहती हैं। एक्ट्रेस इस बार अपने कपड़े न ही किसी सेलेब्रिटी पर ट्वीट करने की वजह से चर्चा है। एक्ट्रेस अपनी एक गलती की वजह से मुसीबत में फंस गई है। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया पर अकाउंट दी है। उर्फी ने बताया कि उन्हें डर है कि वो कभी यूएई नहीं जा पाएगी। ये परेशानी उनके कपड़ों की वजह से नहीं बल्कि नए रूल्स के कारण है।

अब यूएई नहीं जा पाएंगी उर्फी जावेद

urfi javed (8)

urfi javed

उर्फी ने पोस्ट कर बताया कि उन्हें डर है कि वो कभी भी यूएई यानी अरब देश नहीं जा सकेगी। दरअसल एक नया रूल आया है जिसमें साफ- साफ कहा गया है जिन भारतीयों के नाम में सिंगल नाम दर्ज है उनकी अरब देशों में एंट्री बंद है। उर्फी के नाम में भी सिंगल नाम दर्ज है। उर्फी ने पोस्ट करते हुए लिखा, तो मेरा ऑफिशियल नाम बस Uorfi है, कोई सरनेम नहीं है। मेरी लग गई। आपको बात दें कि कुछ दिनों पहले ही urfi ने अपना नाम बदलकर Uorfi रख लिया था। उर्फी ने ये नाम अपने सभी ऑफिशियल दस्तावेज में भी कराए थे। इस बदलाव की वजह से उनके लिए काफी मुसीबत खड़ी हो गई है।

सिंगल नेम वाले भारतीय नहीं जा पाएंगे UAE

21 नवंबर को एअर इंडिया और एआई एक्सप्रेस ने सर्कुलर नोटिस जारी करते हुए कहा था कि वो भारतीय जिनके पासपोर्ट में सिंगल नाम दर्ज है उन्हें यूएई इमीग्रेशन डिपार्टमेंट आगे जाने की परमिशन नहीं देगा। इस फैसले के बाद कई भारतीय लोगों का यूएई जाने का सपना टूट गया। आने वाले समय में लोगों की सहूलियत को देखते हुए कोई बदलाव होते है या नहीं इसके लिए इंतजार करना होगा।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article