टीवी मसाला

Bigg Boss 18 Grand Premier: पहली कंटेस्टेंट बन Chahat Pandey ने रखा कदम, पहले दिन ही सलमान खान ने दिया Naagin 7 का ऑफर

Bigg Boss 18 Grand Premier: बिग बॉस 18 शुरू हो चुका है। बता दें इस शो की पहली कंटेस्टेंट चाहत पांडे बनीं है। चाहत पांडे टीवी इंडस्ट्री की एक जानी-मानी एक्ट्रेस हैं। चाहत ने 2016 में टीवी शो 'पवित्र बंधन' से अपने करियर की शुरुआत की थी। चाहत ने बताया वो आज बिग बॉस के स्टेज पर अपनी मां के कारण है।

Image

Chahat Pandey

Bigg Boss 18: इंतजार की घड़ी खत्म हो गई है। हम सभी का फेवरेट शो बिग बॉस 18 शुरू हो चुका है। बता दें इस शो की पहली कंटेस्टेंट चाहत पांडे बनीं है। इस दौरान चाहत पांडे सलमान खान के साथ मस्ती करती नजर आईं। सलमान खान से बातचीत के दौरान चाहत ने बताया कि मैं आपसे मिलने के लिए काफी एक्साइटेड थी। मैं रात को सो भी नहीं पाई हूं। चाहत ने बताया कि उनकी मां ने अकेले 3 बच्चों को पाला है। कम उम्र में ही उनके पिता का निधन हो गया था। 3 बच्चों में उनके 2 भाई और वो शामिल हैं। एक्ट्रेस ने कहा वो अपनी मां के लिए कुछ भी कर सकती हैं।

सलमान खान ने दिया नागिन शो का ऑफर

चाहत पांडे ने बताया कि उन्होंने अपनी मां के सपने को अपना बनाया है। चाहत पांडे का कहना है कि वो आज बिग बॉस के मंच पर अपनी मां के कारण ही हैं। सलमान खान ने उनके लंबे बाल देखते हुए उनसे पूछा आप नागिन शो करना चाहेंगी। इसपर चाहत ने कहा हां, इसमें कोई एतराज नहीं है। सलमान ने चाहत के बालों की तरफ की। एक्ट्रेस ने बताया कि वो छोटे से गांव से आईं हैं। उनका कोई गॉड फादर नहीं हैं, उन्होंने काफी स्ट्रगल किया है।

चाहत बिग बॉस हाउस को बनाएगी संस्कारी हाउस

चाहत पांडे के सामने ही अनिरुद्धाचार्य जी की एंट्री हुई। अनिरुद्धाचार्य जी ने कहा चाहत बिग बॉस हाउस को संस्कारी हाउस बनाएंगी। चाहत ने कहा हम रिश्ता ढूंढते हैं तो वो बेहतर होता है, लेकिन माता-पिता देखते हैं तो बेहतरीन देखते हैं। सलमान ने कहा चाहत घर के अंदर जाएगी तो रियल करैक्टर में आएंगी। अनिरुद्धाचार्य जी ने चाहत से पूछा की वो शो जीत जाएंगी तो क्या करेंगी। इसपर चाहत ने कहा मैं चाहती हूं कि मैं जीतू तो मैं बिग बॉस की ट्रॉफी अपनी मां के चरणों पर रखूं। चाहत सलमान खान के लिए अपनी कपड़ो के अंदर कीरिंग छूपा कर लाई थी।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article