Kapil Sharma fake comments: कॉमेडी किंग कपिल शर्मा का बेहद पॉपुलर द कपिल शर्मा शो अक्सर सुर्खियों में बना रहता है। यूनिक किरदार और अच्छे सेगमेंट्स की बदौलत शो सालों से दर्शकों को खूब हंसाने में कामयाब रहा है। लेकिन हाल ही में कपिल शर्मा शो के एक ऐसे ही सेगमेंट पर ब्रह्मास्त्र एक्टर सौरव गुर्जर ने झूठा होने का गंभीर आरोप लगाया है। सौरव ने फैंस के पसंदीदा पोस्ट का पोस्टमार्टम नाम के सेगमेंट को सवालों के घेरे में खड़ा किया है।

post ka postmortem segment
इस सेगमेंट में सेलेब्स की इंस्टाग्राम पोस्ट पर यूजर्स द्वारा किए गए मजाकिया कमेंट्स पढ़े जाते हैं और उनके आधार पर होस्ट बाकि जोक्स क्रैक करते हैं। हालांकि हैरान करने वाली बात ये है कि, सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए सौरव ने कपिल और शो की टीम पर इस सेगमेंट के लिए सेलेब्स की प्रोफाइल पर फर्जी कमेंट करने का आरोप लगाया है। पोस्ट वायरल होते ही फैंस कपिल और द कपिल शर्मा शो की पूरी टीम से कुछ खफा खफा से हैं।
झूठे कमेंट्स का लगा आरोप
कपिल पर सौरव ने ये आरोप तब लगाया जब, द कपिल शर्मा शो पर फिल्म तु झूठी मैं मक्कार का प्रमोशन करने के लिए ब्रह्मास्त्र में उनके को-स्टार रहे रणबीर कपूर पहुंचे थे। अब क्योंकि रणबीर का इंस्टाग्राम पर खुद का कोई अकाउंट नहीं है, इसलिए कपिल ने सौरव गुर्जर द्वारा उनकी और रणबीर की शेयर की हुई फोटो का पोस्टमार्टम कर डाला। सौरव का आरोप है कि, शो की टीम ने ही शूट से पहले उनकी पोस्ट पर फेक कमेंट्स किए हैं।
