Naagin 6 Launch 2022: नागिन 6 में सिंबा नागपाल बनेंगे आर्मी ऑफिसर, तेजस्वी प्रकाश होंगी अब तक की सबसे शक्तिशाली नागिन
Naagin 6 premiere launch 2022: बसंत पंचमी 2022 को कलर्स चैनल पर रात 8 बजे से नागिन-6 की ग्रैंड लॉन्चिंग हुई। नागिन-6 के प्रीमियर में अब तक से सीजन में दिखीं सभी नागिन मौजूद रहीं। स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के बाद शो का प्रीमियर टल गया है। यहां जानें नागिन-6 टीवी शो से जुड़ी पल-पल की हर छोटी-बड़ी सभी अपडेट...
Naagin 6 launch basant panchami 2022 Special Updates: नागिन-6 (Naagin 6) टीवी शो के दर्शकों का इंतजार जल्द ही खत्म होने वाला है क्योंकि शो के निर्माताओं ने इसे लॉन्च करने का फैसला कर लिया है। नागिन-6 पर एकता कपूर ने अब तक का सबसे बड़ा दांव लगाया है। इस सीजन का बजट पहले सभी सीजन के मुकाबले काफी ज्यादा होने जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक नागिन 6 अब तक का सबसे मेहंगा सीजन होगा। इसका कुल बजट (Naagin 6 Budget) 130 करोड़ रुपए है। फिल्म की शूटिंग काफी बड़ा लेवल पर हो रही है। नागिन-6 में बड़े पैमाने पर वीएफएक्स का इस्तेमाल होने जा रहा है।
एकता कपूर ने अपने फेमस टीवी शो नागिन सीरीज के अगले सीजन की रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। अब टीवी सीरियल नागिन का छठा सीजन जल्द ही फैंस के बीच होगा। इस बार तेजस्वी प्रकाश नागिन का किरदार निभा रही हैं। कलर्स चैनल पर इस टीवी शो की पहली झलक भी सामने आ गई है।
पढ़ें- तेजस्वी प्रकाश-करण कुंद्रा ने एकसाथ साइन किया नागिन-6
यहां जानें नागिन-6 टीवी शो से जुड़ी पल-पल की हर छोटी-बड़ी सभी अपडेट...
सिंबा नागपाल का ऐसा होगा नागिन-6 में रोल
सिंबा नागपाल के फैन्स उन्हें बिग बॉस-15 के बाद टीवी शो नागिन-6 में देखने के लिए एक्साइटेड हैं। खबर है कि शो में सिंबा एक आर्मी ऑफिसर का रोल निभाने वाले हैं।
अदा खान की नागिन 6 में वापसी
अब खबरें आ रही है कि अदा खान फिर एक बार 'नागिन 6' से अपनी वापसी कर रही हैं। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि इस बार वो कौन सा किरदार निभाएंगी।
टीवी सीरियल में बनेगी तेजस्वी प्रकाश-सिंबा नागपाल की जोड़ी
नागिन 6 टीवी सीरियल में तेजस्वी प्रकाश और सिंबा नागपाल मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। इन दोनों ने नागिन 6 की शूटिंग शुरू कर दी है। वहीं ड्रामा का तड़का लगाने के लिए उर्वशी ढोलकिया को भी कास्ट किया गया है।
यह है छोटे पर्दे के सबसे महंगे शो
नागिन 6 के साथ छोटे पर्दे के सबसे महंगे शोज में बिग बॉस, महाभारत, जोधा अकबर और कर्मफलदाता शनि शुमार हैं।
लोगों को बहुत पसंद आया नागिन 6 का प्रोमो
कुछ दिन पहले एकता कपूर के टीवी सीरियल नागिन 6 का प्रोमो रिलीज किया गया था जो दर्शकों को बहुत पसंद आया। इस प्रोमो को देखने के बाद लोग अब बेसब्री से तेजस्वी प्रकाश के टीवी सीरियल का इंतजार कर रहे हैं।
कैसी है नागिन 6 की स्टार कास्ट
नागिन 6 टीवी सीरियल में तेजस्वी प्रकाश मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। तेजस्वी प्रकाश के साथ इस टीवी सीरियल में उर्वशी ढोलकिया भी नजर आने वाली हैं। खबरों के अनुसार सिंबा नागपाल भी इस टीवी सीरियल में मुख्य भूमिका निभाएंगे।
नागिन 6 में हुई कोमोलिका के एंट्री
खबरों के अनुसार नागिन 6 टीवी सीरियल में कोमोलिका की एंट्री हो गई है। इस टीवी सीरियल में उर्वशी ढोलकिया नेगेटिव किरदार में नजर आएंगी। इस टीवी सीरियल में उनकी वजह से हाई ड्रामा होने वाला है।
बेहद दिलचस्प होगी नागिन 6 की कहानी
टीवी सीरियल नागिन 6 की कहानी बेहद दिलचस्प होने वाली है। इस टीवी सीरियल का कुछ दिनों पहले प्रोमो साझा किया गया था जिसमें यह बताया गया था कि देश की रक्षा करने के लिए नागिन एक बार फिर आ रही है। प्रोमो की शुरुआत में यह देखा गया कि पड़ोसी देश अपने देश पर हमला कर रहा है। और इस चीज का समाधान खोजने के लिए वैज्ञानिक, संत और भिक्षु एकजुट हो जाते हैं। प्रोमो देखकर इस टीवी सीरियल की कहानी बहुत इंटरेस्टिंग नजर आ रही है।
इन टीवी सीरियल्स में आईं नजर
नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश मुख्य भूमिका निभाने वाली हैं। इस टीवी सीरियल से पहले तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 की विनर रहीं। उन्होंने स्वरागिनी, पहरेदार पिया की, रिश्ता लिखेंगे हम नया, कर्ण संगिनी और संस्कार धरोहर अपनों की समेत कई टीवी सीरियल में काम किया।
टल गया नागिन 6 का इवेंट
हाल ही में यह खबर आई है कि स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन से नागिन 6 की टीम को बड़ा झटका लगा है। जिस वजह से इस टीवी सीरियल के मेकर्स ने यह फैसला लिया है कि कल यानी 7 फरवरी को होने वाले इवेंट को रद्द कर दिया है।
नागिन 6 के अलावा ये हैं सबसे महंगे शोज
नागिन छह का बजट 100 करोड़ रुपए से अधिक बताया जा रहा है। इससे पहले साल 2013 में आया शो महाभारत भी 100 करोड़ रुपए से अधिक के बजट में बनाया गया था। इसके अलावा जोधा-अकबर, शनी और 24 जैसे शो 100 करोड़ रुपए से अधिक के बजट में बने हैं।
डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
तेजस्वी प्रकाश ने नागिन 6 के सेट से अदा खान के साथ डांस करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था, जो उनके फैंस को काफी पसंद आया। दर्शक शो का बेसब्री से इन्तजार कर रहे हैं।
लता मंगेशकर के निधन के बाद नागिन 6 की टीम ने लिया फैसला
लता मंगेशकर के निधन के बाद नागिन 6 की टीम ने दिल को छू लेने वाला फैसला लिया है। एकता कपूर के शो का ट्रेलर और पूरी ऑफिशियल कास्ट कल यानि 7 फरवरी को सामने आने वाली थी। हालांकि, टीम ने अब इस इवेंट को रद्द कर दिया है। 'माननीय लता मंगेशकर के निधन से हमें गहरा दुख हुआ है। अनुभवी गायिका के सम्मान में हम नागिन 6 की आगामी प्रेस कॉन्फ्रेंस रद्द कर रहे हैं। अब हम मंगलवार 8 फरवरी को प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे।'
नागिन 6 का लॉन्च हुआ कैंसिल
खबर आ रही है कि नागिन 6 का लॉन्च भी कैंसिल कर दिया गया है। तेजस्वी प्रकाश और सिंबा नागपाल के टीवी शो नागिन 6 की टीम ने बड़ा कदम उठाया है।
शिवन्या के बाद पॉपुलर हुईं बेला
नागिन का तीसरा सीजन 2 जून 2018 से 26 मई 2019 तक प्रसारित हुआ। इसमें सुरभि ज्योति, पर्ल वी पुरी, अनीता हसनंदानी और रजत टोकस नजर आए थे। एक्ट्रेस सुरभि ज्योति को शो में बेला का किरदार निभाकर खूब पॉपुलैरिटी मिली। ये कहना गलत नहीं होगा कि मौनी के बाद सबसे ज्यादा पब्लिसिटी इस शो से सुरभि ज्योति को मिली।
नागिन-2 से चमकी मौनी रॉय की किस्मत
नागिन के पहले सीजन को जबरदस्त पॉपुलैरिटी मिली थी। ऐसे में एकता कपूर 8 अक्टूबर 2016 को नागिन का दूसरा सीजन लेकर आईं। जो कि सुपर डुपर हिट रहा। इसमें मौनी रॉय, करणवीर बोहरा, अदा खान और किंशुक महाजन थे। नागिन के दूसरे सीजन ने मौनी रॉय को रातोंरात स्टार बना दिया। जिसके बाद उन्होंने कभी पीछे पलटकर नहीं देखा।
2015 में आया था नागिन का पहला सीजन
नागिन बालाजी टेलीफिल्म्स के तहत एकता कपूर द्वारा निर्मित एक सुपरनैचुरल फेंटसी शो है। नागिन का पहला सीजन 1 नवंबर 2015 को टेलिकास्ट हुआ था। इसमें मौनी रॉय, अर्जुन बिजलानी और अदा खान ने लीड रोल निभाया था।
आ रही है सर्वश्रेष्ठ शेष नागिन
यहां देखें नागिन 6 की झलक
पिंक जोड़े में दुल्हन बनीं 'नागिन' स्टार
नागिन सीजन 3 की स्टार करिश्मा तन्ना ने आज शादी कर ली है। करिश्मा तन्ना ने अपने बॉयफ्रेंड वरुण बंगेरा के साथ सात फेरे ले लिए है। अदाकारा की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छा गई हैं। उससे पहले सीजन 1 में नागिन का किरदार निभाने वाली मौनी रॉय दुल्हन बनी थीं।
तेजस्वी प्रकाश का खुली किस्मत
प्रोडयूसर एकता कपूर का सुपरनैचुरल शो नागिन एक बार फिर से अपने दर्शकों के बीच बहुत जल्द आने वाले है। नागिन 6 सीजन में बिग बॉस 15 की विनर तेजस्वी प्रकाश नई नागिन बनेंगी।
मेकर्स ने किया है ये प्लान
नागिन 6 में सुरभि चंदना, अनीता हसनंदानी और कृष्णा मुखर्जी भी नजर आएंगी। साथ ही में सुरभि ज्योति के साथ नागिन सीजन 3 में नजर आए एक्टर पर्ल वी पुरी भी इस जश्न का हिस्सा होंगे ।
130 करोड़ रुपए है नागिन-6 का बजट!
नागिन का ये सबसे महंगा सीजन होने वाला है। इसका कुल बजट 130 करोड़ रुपए बताया जा रहा है। शो की शूटिंग काफी बड़ा लेवल पर होने वाली है। कई लोगों ने एकता कपूर को ये बजट सुनकर कहा था कि वो इतने बड़े बजट में कोई फिल्म का निर्माण कर सकती हैं।
इस समय होगा ऑनएयर
बिग बॉस 15 के खत्म होने के बाद अब एकता कपूर का शो उसकी जगह ले रहा है। यानी कि अब तेजस्वी प्रकाश नागिन बनकर हर शनिवार और रविवार को रात 8 बजे एक बार फिर से अपने दर्शकों से मिलेंगी।
रीमा वोहरा और शोएब अली भी होंगे नागिन-6 कास्ट का हिस्सा
नागिन 6 में टीवी अदाकारा रीमा वोहरा भी एक अहम किरदार निभाने वाली हैं। सीरियल बालवीर में कीम कर चुके टीवी एक्टर शोएब अली भी नागिन 6 की कास्ट का हिस्सा बनने वाले हैं। अब तक शोएब अली के किरदार के बारे में कोई खुलासा नहीं हुआ है।
प्रोमो में बताया गया-
प्रोमो में बताया गया है- आ रही है वो एक ऐसी साजिश से बचाने, जो पूरी दुनिया में महामारी फैला देगी। बदल रही है दुनिया, बदल चुकी है नागिन।
प्रोमो हो चुका है जारी
कलर्स ने नागिन 6 का नया प्रोमो शेयर कर दिया है। प्रोमो के कैप्शन में तेजस्वी प्रकाश को एक सर्वश्रेष्ठ नागिन के तौर पर इंट्रोड्यूस किया गया है।
सुधा चंद्रन की वापसी से नागिन 6 की बढ़ेगी टीआरपी!
सुधा चंद्रन के आने से नागिन 6 की टीआरपी में भारी उछाल देखने को मिलेगा। जी हां, अब ये बात कंफर्म हो चुकी है कि नागिन 6 में सुधा चंद्रन की शानदार वापसी होने वाली है। वापसी करके सुधा चंद्रन काफी खुश हैं।
तेजस्वी प्रकाश-सिम्बा नागपाल की बनेगी जोड़ी
नागिन 6 में तेजस्वी प्रकाश के अलावा सिम्बा नागपाल मेन लीड रोल निभाने वाले हैं। सिम्बा नागपाल ने नागिन 6 की शूटिंग का आगाज कर दिया है। साथ ही उर्वशी ढोलकिया भी शो में नजर आएंगीं।
इस बार सुपरहीरो जैसा होगा नागिन का किरदार
नागिन-6 शो का टेलिकास्ट 12 फरवरी से कलर्स टीवी पर शुरू होगा। शनिवार-रविवार को रात आठ बजे से शो प्रसारित किया जाएगा। शो में बिग बॉस 15 की विजेता तेजस्वी प्रकाश नागिन की मुख्य भूमिका में हैं। एकता की नागिन इस बार सुपरहीरो जैसे किरदार में होगी। शो में नागिन के रूप में तेजस्वी की एंट्री बिग बॉस 15 के फिनाले में कन्फर्म हुई थी।
अनीता-अदा और सुरभि चंदना देंगी स्पेशल परफॉर्मेंस
बसंत पंचमी के मौके पर नागिन छह का पहला एपिसोड ऑन एयर होगा। इस दौरान अनीता हसनंदानी, अदा खान, सुरभि चंदना एक स्पेशल परफॉर्मेंस देने वाली हैं। साथ ही तेजस्वी प्रकाश की भी ग्रैंड एंट्री होगी।
नागिन का हो सकता है ये आखिरी सीजन
नागिन-6 के लिए एकता कपूर ने कराई पूजा
नागिन 6 जल्द कलर्स टीवी पर ऑन एयर होने वाला है और एकता अपने इस शो को खूब प्रमोट कर रही हैं और सफलता के लिए मेहनत कर रही हैं। हाल ही में एकता ने अपनी इंस्टा स्टोरी में दो तस्वीरें शेयर की थीं, जिनमें गणेश मंदिर के अंदर का सीन है। पुजारी पूजा कर रहे हैं और मेज पर कुछ डीवीडी रखी हैं, जिन पर नागिन सीजन 6 प्रोमो लिखा है।
नागिन-6 आज होगा लॉन्च
Naagin 6: नागिन-6 की कहानी होगी ऐसी
कलर्स चैनल ने इससे पहले नागिन-6 का प्रोमो शेयर किया था। इसमें बताया गया है कि 'देश की रक्षा करने के लिए, जहर को जहर बनकर खत्म करने फिर एक बार आ रही है नागिन।' प्रोमो की शुरुआत एक पड़ोसी देश अपने देश पर हमला करने के साथ होती है। इस चीज का समाधान खोजने के लिए वैज्ञानिक, संत और भिक्षु एक साथ आते हैं। यहीं पर फिर नागिन को पेश किया जाएगा। वर्तमान परिस्तिथियों को देखते हुए, इसका प्लॉट दिलचस्प लग रहा था। क्योंकि कहीं ना कहीं नागिन-6 की कहानी इस बार कोरोना के इर्द-गिर्द होने वाली है।

