टीवी मसाला

Bigg Boss 16: सलमान खान ने अर्चना गौतम के भाई को मारा ताना, बोले- तुम कौन सा शो देख रहे हो भाई...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jan 7, 2023, 03:04 PM IST

Bigg Boss 16: बिग बॉस के घर में आज वीकेंड का वार एपिसोड आने वाला है। शनिवार के एपिसोड में आज कंटेस्टेंट्स के घरवाले आने वाले हैं। घर में जाने से पहले सलमान खान ने परिवार के सदस्यों से पूछे कुछ सवाल। इस दौरान घरवालों ने निकाली एक- दूसरे पर भड़ास।

Image

bigg boss 16

Bigg Boss 16: सलमान खान (Salman Khan) का पॉपुलर टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 16 (Bigg Boss 16) में हाई वोल्टज ड्रामा चल रहा है। शो में आज वीकेंड का वार एपिसोड में कंटेस्टेंट्स के घरवाले आने वाले हैं। कंटेस्टेंट्स के परिवार वाले एक- दूसरे पर आरोप लगाते हैं। घरवालों से सलमान खान पूछेंगे कुछ तीखें सवाल। सलमान ने घरवालों से पूछा कि आपको क्या लगता है घर में मास्टर माइड कौन हैं। जिस पर एमसी स्टैन की मां कहती हैं साजिद खान (Sajid Khan)। सलमान पूछते हैं कि आपको क्या लगता है कौन सा सदस्य सबको परेशान करता है। इस पर टीना की मां कहती हैं शालीन भनोट। सलमान कहते हैं टीना भी उसके पीठ -पीछे बोलती रहती हैं।

अर्चना गौतम के छोट भाई ने एमसी स्टैन का नाम लिया। इस पर एमसी स्टैन की मां कहती हैं अगर उसे कोई कचरा कहेगा, गालियां देगा तो वो क्या चुप रहेगा। इस पर टीना की मां कहती हैं आप मां होकर बेटे का गलत चीज में कैसे साथ दे सकती हैं।

सलमान ने अर्चना के भाई को मारा ताना

सलमान अर्चना के भाई से पूछते हैं कि क्या वो घर में भी ऐसी है। इस पर अर्चना के भाई कहते हैं सभी लोग उसके पीछे पड़े रहते हैं इसलिए वो इस तरह से बात करती हैं। सलमान कहते हैं अरे बेटा तुम कौन सा शो देख रहे हो। सलमान खान ने अर्चना और एमसी स्टैन पर झगड़े पर रिएक्ट करते हुए दोनों को खूब लताड़ लगाई। सलमान खाने ने कहा कि अगर आपकी हरकते इस तरह की रही तो आपके लिए अच्छा नहीं है। आपको लग सकता है, आप कूल लग रही हैं। लेकिन ऐसा नहीं है। सलमान ने स्टैन से पूछा कि इस लड़ाई में तुम बताओ, क्या तुम गलते थे। स्टैन ने कहा, हां सर मेरी गलती थी और मुझे इसके लिए पछतावा भी है। सलमान आगे कहते हैं मैंने आप लोगों को कितनी बार समझाया है कि लड़ाई- झगड़े में अपने मां -बाप को लेकर मत आइए।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article