टीवी मसाला

Bigg Boss 16: अंकित गुप्ता ने किया साजिद खान का भंडाफोड़, प्रियंका चाहर चौधरी के सीक्रेट को लेकर कहा ये

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 7, 2023, 10:05 AM IST

Bigg Boss 16 Ankit Gupta exposed Sajid Khan: बिग बॉस 16 में साजिद खान को यह कहते हुए सुना था कि प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित से बात इसलिए नहीं करती हैं या उनके साथ रिश्ता नहीं रखती हैं क्योंकि वह जानती हैं कि उनको, प्रियंका ने अपने बारे में कई राज बताए हैं।

Image

sajid khan and ankit gupta

Bigg Boss 16 Update: बिग बॉस 16 से अंकित गुप्ता बाहर हो चुके हैं। शो में अक्सर उनको खामोश ही देखा जाता था। घर में जब भी कोई लड़ाई होती तो प्रियंका चौधरी उनकी तरफ से बोलती थीं या वो खुद धीमी आवाज में एक दो लाइन बोलकर चुप हो जाते थे। हालांकि अंकित गुप्ता को अनुचित तरीके से बाहर निकाले जाने से बिग बॉस 16 के प्रशंसक अभी भी परेशान हैं। घरवालों ने एलिमिनेशन कर अभिनेता अंकित को वोट देकर घर से बेघर कर दिया गया। उन्होंने अब नए शो जुनूनियत की शूटिंग शुरू कर दी है। अब इसी बीच हमने साजिद खान को यह कहते हुए सुना था कि प्रियंका चाहर चौधरी, अंकित से बात इसलिए नहीं करती हैं या उनके साथ रिश्ता नहीं रखती हैं क्योंकि वह जानती हैं कि उनको, प्रियंका ने अपने बारे में कई राज बताए हैं। साजिद खान ने कहा कि प्रियंका चाहर चौधरी को डर है कि अगर अंकित ने अपना मुंह खोला तो उनका पर्दाफाश हो जाएगा।

प्रियअंकित का रिश्ता हमेशा से ही एक बहस का विषय रहा है। अब कहानी में एक और ट्विस्ट है। अंकित गुप्ता ने बॉलीवुड स्पाई के साथ एक इंटरव्यू में कहा कि अगर उन्होंने साजिद खान से प्रियंका के बारे में कुछ खतरनाक कहा है तो कोई रास्ता नहीं है कि निर्माता इसका फायदा नहीं उठाएंगे...। अंकित ने कहा कि फैक्ट यह है कि ऐसी कोई बात नहीं हुई है, इसका मतलब है कि उन्होंने कुछ नहीं कहा है। अंकित गुप्ता ने कहा कि प्रियंका चाहर चौधरी उनकी दोस्त हैं और वह ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जो अपने दोस्तों के बारे में ऐसी बातें कहें। उन्होंने कहा कि अगर साजिद खान जानबूझकर उनके नाम का इस्तेमाल मुद्दा बनाने के लिए कर रहे हैं तो यह सही नहीं है...।

जुनूनियत सीरियल में अंकित गुप्ता जहान का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ गौतम विग जॉर्डन और नेहा राणा इलाही के रूप में हैं। यह संगीत की पृष्ठभूमि पर बेस्ड एक इमोशनल प्रेम कहानी है। साजिद खान ने यह भी कहा था कि उन्हें अंकित गुप्ता में एक संभावित स्टार नजर आता है। उन्होंने कहा था कि वह उनसे बाहर मिलेंगे। अंकित गुप्ता ने इंटरव्यू में यह भी कहा कि साजिद खान उनके दोस्त हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article