टीवी मसाला

Bigg Boss Marathi Winner: बिग बॉस का विनर बना नीमा डेग्जोंपा का एक्टर Akshay Kelkar, ट्रॉफी से फिर चूक गईं राखी सावंत

  • Authored by: शिवांगी चौहान
  • Updated Jan 9, 2023, 10:44 AM IST

Bigg Boss marathi Season 4 winner TV actor akshay kelkar: अक्षय केलकर को बिग बॉस का विजेता बनने के बाद 5 लाख के चेक के साथ-साथ 15.55 लाख रुपये भी मिले हैं। इसके अलावा एक मशहूर ज्वेलर की तरह से 10 लाख रुपये का बंपर गिफ्ट वाउचर भी दिया गया।

Image

bigg boss marathi winner

akshay kelkar Won Bigg Boss marathi Season 4: बिग बॉस मराठी सीजन 4 को उसका विनर मिल गया है। अक्टूबर 2022 में शुरू हुआ रियलिटी शो 3 महीने तक जारी रहने के बाद अपने ग्रैंड फिनाले पर पहुंच गया। बिग बॉस मराठी के होस्ट महेश मांजरेकर ने मशहूर हिंदी टीवी सीरियल भाकरवड़ी और नीमा डेग्जोंपा में प्रमुख भूमिका निभाने वाले एक्टर अक्षय केलकर को विनर घोषित किया। अक्षय केलकर ने बिग बॉस मराठी की ट्रॉफी के साथ-साथ 15,55,000 रुपए का पुरस्कार और एक सोने का ब्रेसलेट अपने नाम किया है। अक्षय ने खिताब के साथ-साथ घर के बेस्ट कैप्टन का भी इनाम अपने नाम किया है, जिसके लिए उन्हें 5 लाख रुपए का इनाम मिला है।

बिग बॉस मराठी सीजन 4 में अपूर्वा नेमलेकर और अक्षय केलकर के बीच कांटे की टक्कर हुई और 'भाकरवड़ी' फेम अभिनेता बाजी मारने में कामयाब रहे। ट्रॉफी के साथ अक्षय केलकर की फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। वहीं, किरण माने तीसरे नंबर पर रहीं। इसके अलावा राखी सावंत 9 लाख रुपये का ऑफर लेकर शो से बाहर आ गईं। ब्रीफकेस के साथ राखी ने बेस्ट तोड़फोड़ कंटेस्टेंट का खिताब भी अपने नाम किया।

बिग बॉस के खेल में 100 दिन तक टिके रहने वाले अक्षय की चर्चा पहले दिन से ही थी। अक्षय का नाम इस सीजन में चालाकी से खेलने के साथ-साथ किसी का दिल न दुखाने के कारण चर्चा में रहा है। अक्षय को हिंदी और मराठी इंडस्ट्री के उनके फैंस इस नई सफलता के बाद शुभकामनाएं दे रहे हैं।

आपको बता दें कि बिग बॉस मराठी के चौथे सीजन को मशहूर फिल्म निर्माता, निर्देशक और अभिनेता महेश मांजरेकर होस्ट कर रहे हैं। बिग बॉस हिंदी के अलावा 5 क्षेत्रीय भाषाओं में प्रसारित किया जाता है, जिससे वहां के सुपरस्टार होस्ट करते हैं। बिग बॉस हिंदी को बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान होस्ट करते हैं, जबकि तमिल बिग बॉस को-कमल हासन, तेलुगु बिग बॉस को- नागर्जुन, कन्नड़ बिग बॉस को- किच्चा सुदीप, मराठी बिग बॉस को- महेश मांजरेकर, मलयालम बिग बॉस को- मोहनलाल होस्ट करते हैं।

शिवांगी चौहान
शिवांगी चौहानauthor

शिवांगी चौहान सिनेमा के आलावा वीडियो मेकिंग प्रोग्राम और रिपोर्टिंग में खास रुचि रखती हैं। पत्रकारिता में 6 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली शिवांगी को घूमना और किताबें पढ़ना पसंद है। बॉलीवुड की खबरों पर इनकी पैनी पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article