टीवी मसाला

कुणाल कामरा की कंट्रोवर्सी पर इस 'बिग बॉस' कंटेस्टेंट ने दी अपनी राय, कहा 'फ्रीडम ऑफ स्पीच तो है लेकिन...'

Adnaan Shaikh on Kunal Kamra Controversy: रियलिटी शो 'बिग बॉस ओटीटी 3' के कंटेस्टेंट रह चुके अदनान शेख ने हाल ही में कुणाल कामरा संग हो रही कंट्रोवर्सी पर रिएक्ट किया है। अदनान का मानना है की कुणाल कामरा ने गलत किया और फ्रीडम ऑफ स्पीच को लेकर भी कुछ ऐसा कहा।

Image

Adnaan Shaikh on Kunal Kamra Controversy

Adnaan Shaikh on Kunal Kamra Controversy: भारतीय स्टैंडअप कॉमेडिय कुणाल कामरा इन दिनों विवादों के बीच घिरे हुए हैं। दरअसल कॉमेडियन ने अपने एक लाइव शो के दौरान महाराष्ट्र के डिप्टी मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के राजनैतिक करियर का मजाक उड़ाया था। कुणाल ने 'दिल तो पागल है' गाने का पैरोडी सॉन्ग बनाया जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए एकनाथ शिंदे को गद्दार जैसे कई शब्द कहे। इसके बाद शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने उस जगह पर तोड़फोड़ की जहां कुणाल कामरा लाइव शो हुआ था। अब इस पूरी कंट्रोवर्सी पर 'बिग बॉस' के कंटेस्टेंट रह चुके अदनान शेख ने अपनी राय दी है।

इंस्टेंट बॉलीवुड से बातचीत करते हुए 'बिग बॉस ओटीटी 3' (Bigg Boss OTT 3) फ़ेम अदनान शेख (Adnaan Shaikh) कहते हैं कि मुझे यकीन है फ्रीडम ऑफ स्पीच है लेकिन गलत तो गलत है। मेरे राय में इस देश में कई बड़े मुद्दे हैं जिन्हे सबसे पहले सुलझाने चाहिए। दंगे, रेप और पता नहीं क्या क्या बड़े मामले जो देश में हो रहे हैं।' अदनान से पहले कई हँसल मेहता, जया बच्चन और अन्य सेलेब्स इस कंट्रोवर्सी पर बयानबाजी कर चुके हैं। महाराष्ट्र में इसी मुद्दे को लेकर राजनीति भी की जा रही है। हालांकि कुणाल कामरा (Kunal Kamra) ने इस पूरे मामले पर माफी मांगने से मना कर दिया है।

इस पूरी कंट्रोवर्सी के बीच कुणाल कामरा ने पोस्ट भी शेयर किया था जिसमें उन्होंने शिवसैनिकों द्वारा हैबिटेट में तोड़फोड़ करने को लेकर कड़ी निंदा की। सिर्फ यही नहीं कुणाल ने ये भी लिखा कि जहां तक मुझे पता है, हमारे नेताओं और हमारी राजनीतिक व्यवस्था का मज़ाक उड़ाना कानून के खिलाफ़ नहीं है।'' एक रिपोर्ट के अनुसार कुणाल कामरा को 500 से ज्यादा अधिक जान से मारने की धमकियां मिल चुकी हैं।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article