टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: फुकरा इंसान से उर्फी जावेद ने लिया पंगा, बोलीं- ये इतना बड़ा झूठा है....

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 3, 2023, 11:22 AM IST

Urfi Javed On Abhishek Malhan: हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट फुकरा इंसान की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो उर्फी जावेद के साथ काम करने को लेकर बात कर रहे हैं। इसी के साथ उर्फी जावेद ने उन्हें करारा जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट की है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है ये पूरा मामला।

Image

Urfi Javed On Abhishek Malhan: हाल ही में बिग बॉस ओटीटी 2 के कंटेस्टेंट फुकरा इंसान की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसमें वो उर्फी जावेद के साथ काम करने को लेकर बात कर रहे हैं। इसी के साथ उर्फी जावेद ने उन्हें करारा जवाब देते हुए सोशल मीडिया पर स्टोरी पोस्ट की है। टाइम्स नाउ नवभारत की इस खास रिपोर्ट में जानिए क्या है ये पूरा मामला।

Urfi Javed On Abhishek Malhan: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी का दूसरा सीजन शुरू हो गया है। इस बार शो में एक से बढ़ कर एक कंटेस्टेंट एक दूसरे को टक्कर देने के लिए तैयार हैं। इन दिनों कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान सुर्खियों में बने हुए हैं। फुकरा इंसान का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो उर्वशी रौतेला और उर्फी जावेद के साथ काम करने को लेकर बात कर रहे हैं। इस वीडियो को देख बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की कंटेस्टेंट रह चुकी उर्फी जावेद ने अपना बयान दिया है और फुकरा को झूठा बोला है।

हाल में बिग बॉस ओटीटी 2 (Bigg Boss OTT 2 ) के कंटेस्टेंट अभिषेक मल्हान (Abhishek Malhan) को लेकर खबर आ रही है की उर्फी जावेद ने उनको झूठा बोला है। दरअसल एक इंटरव्यू के दौरान अभिषेक कहते नजर आ रहे हैं कि मुझे एक रात को कॉल आया की उर्वशी रौतेला के साथ म्यूजिक वीडियो कर लो। इसी के साथ अभिषेक बताते हैं कि उनको पैसे नहीं दिए जा रहे थे। बात करते हुए कहते हैं कि उनको उर्फी जावेद के साथ म्यूजिक वीडियो करने का भी ऑफर मिला था। वीडियो वायरल होने के बाद बिग बॉस ओटीटी सीजन 1 की कंटेस्टेंट रह चुकी उर्फी ने अपने सोशल मीडिया पर ये स्टोरी पोस्ट की है। उर्फी कहती है कि मुझे आश्चर्य है कि वह झूठ क्यों बोल रहा है।. ऐसा कोई म्यूजिक वीडियो कभी नहीं था।

इसके बाद उर्फी जावेद (Urfi Javed) ने एक वीडियो पोस्ट कर कहा, "अगर आपकी इतनी भी वैल्यू नहीं है कि लोग आपको पैसे दे दें, तो फिर वे आपको कैसे और क्यों चुनेंगे कि आपके अपोजिट कौन काम करेगा। मुझे म्यूजिक वीडियो के बारे में कोई जानकारी नहीं है।किसी ने मुझसे नहीं पूछा, उसे बस मेरा नाम छोड़ना पड़ा। शो की बात करें तो इस हफ्ते नॉमिनेट होने के लिए मनीषा, सायरस, फलक नाज, जिया, अविनाश, बेबीका और जाद घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेटेड है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article