टीवी मसाला

Bigg Boss Ott 2: जैद ने आकांक्षा पुरी से किया अपने प्यार का इजहार, बोले- शादी करोगी मुझसे...

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 23, 2023, 08:50 PM IST

Bigg Boss Ott 2: बिग बॉस ओटीटी 2 दर्शकों को बेहद पसंद आ रहा है। मेकर्स लगातार शो के प्रोमो शेयर कर रहे हैं। बिग बॉस के घर में जैद हदीद और आकांक्षा पुरी की लव स्टोरी शुरू हो गई है। जैद ने आकांक्षा को शादी के लिए प्रपोज किया है।

Image

Bigg boss ott 2 (credit pic: instagram)

Bigg Boss Ott 2: सलमान खान (Salman Khan) का शो बिग बॉस ओटीटी 2 17 जून को ऑन एयर हो चुका है। शो पहले हफ्ते से ही चर्चा में बना हुआ है। फैंस को वीकेंड के वॉर का बेसब्री से इंतजार है कि सलमान किसकी क्लास लगाएंगे और किसे मिलेगी तारीफ। बिग बॉस ओटीटी जिओ सिनेमा पर स्ट्रीम हो रहा है। मेकर्स लगातार शो से जुड़ा प्रोमो शेयर कर रहे हैं। शो में मनीषा रानी, बेबिका ध्रुवे, जैद हदीद और आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) की चर्चा हो रही है।

मॉडल जैद हदीद ने अपने चार्म से घर में लड़कियों का दिल जीत लिया है। शो के नए प्रोमो में जैद हदीद शर्ट उतारकर किचन का काम करते हुए नजर आ रहे है। उनके हॉट लुक पर घर की सभी लड़कियों का दिल आ गया है।

शो में शुरू हुई आकांक्षा और जैद हदीद की लव स्टोरी

जैद आकांक्षा से अपनी दिल की बात कहते हैं। वो आकांक्षा से कहते हैं कि मैं ऐसा आदमी हूं जो अपने दिल की सुनता हूं। आकांक्षा कहती हैं आपको सुनना चाहिए। जैद कहते हैं कि मैं आपके लिए कुछ स्पेशल फील करता हूं और जिसे मैं घर से बाहर भी ले जाना चाहता हूं। क्या आप मुझसे शादी करेंगी। आकांक्षा कोई जवाब नहीं देते हैं। शो का प्रोमो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है।

शो में दर्शकों को जैद और मनीषा रानी की क्यूट नोकझोंक पसंद आ रही हैं। मनीषा फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ रही है। बिग बॉस ने जेल का दरवाजा खोल दिया है। इसके अलावा घर में टास्क के दौरान बेबिका ध्रुवे और अभिषेक मलहान के बीच में जमकर लड़ाई होती है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article