टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट ने फुकरा इंसान की परवरिश पर उठाए सवाल, यूजर्स बोले- 'ये है महेश भट्ट की बेटी का असली चेहरा'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 29, 2023, 08:02 AM IST

Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 12: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 के लेटेस्ट एपिसोड में पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) और अभिषेक मलहान (Abhishek Malhan) के बीच जमकर बहसबाजी देखने को मिली है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर पूजा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है, बीते एपिसोड में पूजा, फुकरा इंसान (Fukra Insaan in Bigg Boss) की परवरिश पर सवाल खड़े करतीं नजर आ रही हैं।

Image

Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 12: Pooja Bhatt and Fukra Insaan Fight

Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 12: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 अब काफी इंट्रस्टिंग होता जा रहा है। दो हफ्ते भी पूरे नहीं हुए हैं कि तीन कंटेस्टेंट शो से आउट हो गए हैं। अब बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में पूजा भट्ट (Pooja Bhatt) और अभिषेक मलहान (Abhishek Malhan) के बीच जमकर बहसबाजी देखने को मिली है। जिसके बाद सोशल मीडिया पर पूजा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। कई लोग अब यह तक बोल रहे हैं कि यही पूजा भट्ट का असली चेहरा है जिसे उन्होंने अभी तक छिपा कर रखा था। बिग बॉस के बीते एपिसोड में पूजा, फुकरा इंसान यानी अभिषेक की परवरिश पर सवाल खड़े करतीं नजर आ रही हैं। जबकि दूसरी तरफ अभिषेक उनके काफी इज्जत से बात करते दिख रहे हैं। पूजा के इस रवैये को देखकर दर्शक भी भड़क गए हैं।

पूजा ने उठाए अभिषेक की परवरिश पर सवाल

बिग बॉस के घर में पूजा भट्ट अक्सर सच्चाई की मूरत बनती नजर आती हैं, वह कंटेस्टेंट्स को बताती है कि वह क्या गलत बोल रहे हैं, उन्हें क्या बोलना चाहिए और क्या नहीं। जबकि वह खुद अभिषेक की परवरिश पर सवाल खड़ी कर रही हैं, जबकि अभिषेक उनके काफी इज्जत और आप-आप करके बात कर रहा होता है। दरअसल पूरी बात बिग बॉस के अभिषेक, जिया और आकांक्षा के सजा देने से शुरू हुई थी। सजा मिलने के बाद भी पूजा, अभिषेक को बार-बार खरी-खोटी सुना रही थीं, जिसपर अभिषेक उन्हें कहते हैं, 'मैम हमें सजा मिल गई हैं और हमने अपनी गलती भी मान ली है, आप प्लीज बार-बार हमें मत बोलिए।'

जिसके जवाब में पूजा कहती हैं, 'ये जो तुम्हार अनप्रोफेशनल बिहेवियर है, इससे तुम्हारी परवरिश का पता चलता है।' पूजा के इस कमेंट पर अब जनता भड़क गई हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, 'यही हैं महेश भट्ट की बेटी का असली चेहरा जो दूसरों की परवरिश पर सवाल खड़े कर रही हैं।'

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article