टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: क्या बिग बॉस के घर में होते हैं नशे? पुनीत सुपरस्टार के दावे पर पुलक पुरसवानी ने किया रिएक्ट

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 28, 2023, 08:44 AM IST

Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से पुनीत सुपरस्टार (Punit Superstar), पलक पुसरवानी और आलिया सिद्दीकी बेघर हो गए हैं। जिसके बाद पलक ने अब बिग बॉस के घर को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्हें पुनीत सुपरस्टार को लेकर भी बयान दिया है।

Image

Bigg Boss OTT Season 2 Palak Purswari reacts on Paneet Superstar

Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 से अभी तक दो कंटेस्टेंट घर से बेघर हो गए हैं। पुनीत सुपरस्टार (Puneet Superstar) को उनकी गलत हरकतों के चलते घर से बेघर कर दिया गया था। वहीं दूसरी ओर पलक पुसरवानी को पहले हफ्ते के नॉमिनेशन के बाद सबसे कम वोट मिलने के चलते एलिमिनेट कर दिया गया है। बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद पलक पुरसवानी ने अपनी बिग बॉस के एक हफ्ते के सफर और घर को लेकर पुनीत सुपरस्टार के दावे पर रिएक्ट किया है। दरअसल पुनीत ने घर से बाहर आने के बाद यह दावा किया था कि बिग बॉस में कंटेस्टेंट नशे करते हैं। ये सब कैमरे में नहीं दिखाया जाता है। इस बयान पर अब पलक का रिएक्शन सामने आ गया है।

क्या सच में बिग बॉस कंटेस्टेंट करते हैं नशे?

इंस्टेंट बॉलीवुड को दिए एक इंटरव्यू में पलक ने कहा, ‘बिग बॉस के घर में हमे कॉफी तक तो नहीं मिल पाती है, ड्रग्स तो दूर की बात है, मुझे नहीं पता की पुनीत सुपरस्टार किस वजह से यह बोल रहे हैं।’ इसके साथ पलक ने रिएक्ट किया की बिग बॉस के घर में पुनीत वाइल्ड कार्ड एंट्री ले सकते हैं या नहीं? पलक ने कहा, ‘मुझे नहीं पता अगर ऐसा होने वाला है या नहीं, हालांकि अगर मुझे वाइल्ड कार्ड एंट्री का मौका मिले तो मैं जरूर जाना पसंद करूंगी।’ पहले ही हफ्तें बिग बॉस के घर से बाहर होने के चलते पलक पुरसवानी काफी नाखुश नजर आ रही थीं।

पूजा भट्ट के साथ रिश्तों में आया सुधार

पलक पुरसवानी और पूजा भट्ट के बीच बिग बॉस के घर में जमकर लड़ाई झगड़ा देखने को मिला था। पूजा भट्ट को पलक का व्यक्तित्व बिलकुल पसंद नहीं आया था, जिस वजह से दोनों के बीच कई मौकों पर काफी गरमा गरमी भी देखने को मिली थी, हालांकि बिग बॉस से जाते वक्त दोनों दोनों ने गले शिकवे दूर कर लिए थे। अब पलक का ये वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article