Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 11: बिग बॉस के घर में लड़ाई झगड़ा तो आम बात ही है, लेकिन बिग बॉस ओटीटी 2 के लेटेस्ट एपिसोड में बेबिका ध्रुवे और जिया शंकर की लड़ाई ने दर्शकों को अपने कान बंद करने पर मजबूर कर दिया है। बेबिका और जिया एक दूसरे को बेहद गंदी-गंदी गालियां देते नजर आए हैं। एक दूसरे की इज्जत की धज्जियां उड़ाने के बाद जिया और बेबिका के चेहरे पर जरा सी भी शर्म नजर नहीं आई है। दोनों गुस्से से इतना आग बबूला हो गए की पूरे घर को ही सिर पर उठा लिया है। इस पूरी लड़ाई के बाद पूजा भट्ट, जिया को ही चुप रहने के लिए कहती हैं और उनको अपनी भाषा सुधारने की नसीहत देती हैं, जिसके बाद अब सोशल मीडिया यूजर्स उनपर भड़क गए हैं।
बेबिका-जिया की लड़ाई में फंसी पूजा भट्ट
बेबिका और जिया की लड़ाई के बाद पूजा भट्ट जिया को ही गुनहगार साबित करने की कोशिश करती नजर आती हैं। वह पूरी लड़ाई में गाली देने और गलत शब्दों का यूज करने के लिए जिया को भला बुरा कहती हैं। हालांकि अभिषेक इस बीच जिया की साइड लेते हैं और पूजा को बताते हैं कि लड़ाई पहले बेबिका ने शुरू की थी। इस बीच सोशल मीडिया पर भी दर्शक पूजा को ट्रोल करने लगे हैं, एक यूजर ने लिखा, ‘पूजा को जो पसंद नहीं है, यह सिर्फ इसी को ही टारगेट करती रहती हैं।’
अभिषेक और अविनाश के बीच फिर हुई जंग
दूसरी ओर कप्तानी टास्क में अविनाश सचदेन और अभिषेक मलहान के बीच भी जमकर बहसबाजी देखने को मिली है। दोनों बिग बॉस के घर में एक बार फिर भिड़ गए हैं। शुरुआती हफ्ते में भी दोनों के बीच लड़ाई देखने को मिली थी। इस बीच अभिषेक की टीम टास्क जीत जाती है, जिसके बाद अविनाश काफी नाखुश भी नजर आते हैं।
