Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में एल्विश यादव (Elvish Yadav) की वाइल्ड कार्ड एंट्री के बाद से ही सोशल मीडिया पर सलमान खान (Salman Khan) के शो की हाइप और भी ज्यादा बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर फुकरा इंसान यानी अभिषेक मल्हान और एल्विश यादव के फैंस के बीच भी जंग देखने को मिल रही है। दोनों ही जाने-माने यूट्यूबर हैं, और एक दूसरे के अच्छे दोस्त भी हैं। हालांकि बिग बॉस के घर में दोनों आमने-सामने हैं। वीकेंड का वार एपिसोड में ही फुकरा इंसान ने दावा किया था कि एल्विश यादव उनके सबसे बड़े कॉम्पिटीशन हैं। जिसके बाद अब बिग बॉस के लेटेस्ट एपिसोड में वह एल्विश यादव पर कई आरोप भी लगाते नजर आए हैं। उन्होंने बातों ही बातों में एल्विश पर कईं संगीन आरोप जड़ दिए हैं।
फुकरा इंसान ने एल्विश यादव को बताया झूठा
बिग बॉस में घरवालों को एक टास्क दिया था, जिसमें अभिषेक मल्हान डॉक्टर बने थे, वह एल्विश को अपना पेशेंट चुनते हैं और उनसे कई प्रकार के सवाल पूछने लगते हैं। वह कहते हैं, ‘क्या तुम बिग बॉस के घर के बाहर से ही पूरी प्लानिंग करके आए हों, कि मुझे किसे टारगेट करना है, किसके साथ दोस्ती करनी है? जिसके जवाब में एल्विश कहने हैं, ‘नहीं मैंने तो एपिसोड भी नहीं देखे।’ जिस पर रिएक्ट करते हुए फुकरा इंसान उन्हें झूठा बुलाने हैं। इस पूरे टास्क के आखिर में एल्विश यादव मजाक-मजाक में कहते हैं, ‘दोस्त के नाम पर सांप पाल रखे हैं ‘मैंने’। जिसके बाद दोनों हंसते हुए एक दूसरे से गले भी मिलते हैं।
