Dhruv Rathee in Bigg Boss OTT 2: फेमस यूट्यूबर एल्विश यादव (Elvish Yadav) ने हाल ही में सलमान खान के शो बिग बॉस ओटीटी 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारी है। एल्विश यादव की एंट्री के साथ ही बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड करने लगा है। शो में एल्विश यादव के नाम की काफी चर्चा हो रही है। जिसके बाद अब उड़ती-उड़ती खबर सामने आ रही है कि एक और यूट्यूबर ध्रुव राठी (Dhruv Rathee) बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में वाइल्ड कार्ड एंट्री मारने वाले हैं। ध्रुव राठी की बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री की खबर अब सोशल मीडिया पर भी तेजी से वायरल हो रही हैं। फैंस को लग रहा है कि अगर ये खबर सच साबित होती है तो बिग बॉस के घर में ध्रुव राठी और एल्विश यादव का फेम ऑफ देखना काफी इंट्रस्टिंग होने वाला है।
क्या बिग बॉस में एंट्री लेंगे ध्रुव राठी?
रिपोर्ट्स की मानें तो बिग बॉस के मेकर्स ने एल्विश यादव और ध्रुव राठी के बीच लड़ाई की हिस्ट्री देखते हुए हैं, ध्रुव को भी बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 ऑफर किया है। ध्रुव राठी और एल्विश यादव के बीच कुछ समय पहले यूट्यूब पर जुबानी जंग देखने को मिली थी, दोनों ने एक दूसरे को ट्रोल किया था।
अब अगर ध्रुव राठी की बिग बॉस के घर में एंट्री होती है, तो मेकर्स को इससे जबरदस्त टीआरपी मिलने की उम्मीद है। हालांकि सोशल मीडिया पर ज्यादातर फैंस का मानना है कि ध्रुव राठी कभी बिग बॉस जैसे शो के लिए हां नहीं कर सकते हैं।
