टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: मनीषा रानी ने एल्विश-अभिषेक के साथ की प्रैंक कॉल, हंस-हंस कर फटा सभी का पेट

Bigg Boss OTT 2: हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक बड़ी ही मज़ेदार वीडियो डाली है। जिसमें वह अपने बिग बॉस में बने दोस्त अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव और टोनी कक्कड़ के साथ प्रैंक कॉल कर रही है। आइए देखते हैं मनीषा ने क्या बात की

Image

Manisha Rani Prank Call on Bigg Boss OTT 2 CONTESTENT

Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 से सबके दिल पर छाने वाली मनीषा रानी( Manisha Rani) फैंस को एंटरटेन करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। बिग बॉस में विनर बनने से चूक गई मनीषा रानी जनता के दिल पर छा गई। फिलहाल मनीषा सोशल मीडिया पर अपने फैंस के साथ कनेक्ट रहती है। हाल ही में उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर एक बड़ी ही मज़ेदार वीडियो डाली है। जिसमें वह अपने बिग बॉस में बने दोस्त अभिषेक मल्हान, एल्विश यादव और टोनी कक्कड़ के साथ प्रैंक कॉल कर रही है। आइए देखते हैं मनीषा ने क्या बात की

टोनी कक्कड़ से किया प्रपोज

मनीषा रानी ने सिंगर टोनी कक्कड़( Tonny Kakkar) को फोन किया और बड़े ही मजेदार अंदाज में उनके साथ फ्लर्ट किया। मनीषा ने टोनी की तारीफ करते हुए कहा कि आप मुझे बहुत अच्छे लगते हो। इसके बदले में टोनी ने कहा कि मिलते हैं बताओ कब मिलना है। ऐसे ही दोनों के बीच बातें चलती रही और मनीषा टोनी के साथ मजाक करते-करते उन्हें प्रपोज करने लगी। ये देखकर सभी लोट-पोट हो गए।

फुकरा इंसान -एल्विश यादव से विडियो कॉल

मनीषा ने सबसे पहले अभिषेक मल्हान( Abhishek Malhan) उर्फ़ फुकरा इंसान को वीडियो कॉल की, कॉल उठाते ही मनीषा ने अभिषेक को डाँटना शुरू कर दिया मनीषा ने अभिषेक को कहा कि तुम मुझे भूल गए हो। इतनी देर में अभिषेक ने मनीषा का दिया हुआ दुपट्टा दिखाया और कहा कि देखो तुम्हारा दुपट्टा अभी भी हमारे साथ है । ये देखकर मनीषा रानी खुशी के मारे उछलने लगी और बाद में बताया कि यह एक प्रैंक कॉल है। इसके बाद मनीषा ने बिग बॉस ओटीटी २ विनर एल्विश यादव( Elvish Yadav) से बात की और उसे कहा कि मैं सबसे ज्यादा तुमसे प्यार करती हूं अगर तुम कहो तो मैं अभी तुमसे मिलने आ सकती हूं । ऐसे ही मनीषा ने आकांक्षा पूरी और अविनाश सचदेव के साथ भी किया। जिसे देखकर फैंस को काफी मजा आया। आप भी देखें मनीषा रानी का ये प्रैंक विडियो।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article