टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: Tunisha Sharma को याद कर फूट-फूट कर रोईं फलक नाज, यूजर्स ने बताया मगरमच्छ के आंसू

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 28, 2023, 08:06 AM IST

Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 11: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 2 में अब कंटेस्टेंट धमाल मचाते नजर आ रहे हैं। शीजान खान की बहन फलक नाज ने अब घर में तुनिषा शर्मा केस को लेकर कई खुलासे किए हैं। उन्होंने पूजा भट्ट से इस बारे में बात की है।

Image

Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 11

Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 11: बिग बॉस के घर में कई कंटेस्टेंट अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़े-बड़े खुलासे कर रहे हैं। इस बीच अब फलक नाज ने भी पूजा भट्ट से बात करते हुए तुनिषा शर्मा सुसाइड केस को लेकर बात की है। इस बात की शुरुआत फलक नहीं बल्की खुद पूजा भट्ट ही करती हैं। फलक से बात करते हुए पूजा इस बात को मानती हैं कि उनकी नजरों में फलक एक बहादुर व्यक्ति हैं। जब भी वह फलक के बारे में सोचती हैं तो उन्हें उनका वो प्रेस कॉन्फ्रेंस याद आ जाता है, जहां वह तुनिषा शर्मा के सुसाइड के आरोपों से अपने परिवार को डिफेंड कर रही थीं। इस जज्बे के लिए पूजा भट्ट, फलक की जमकर तारीफ करती हैं। जिसके बाद फलक उस समय को लेकर कई खुलासे भी करती हैं।

‘मेरा भाई रोता था, हम टूट गए थे’

तुनिषा शर्मा के सुसाइड केस के बारे में बात करते हुए फलक ने कहा, ‘हमारे परिवार ने काफी बुरा वक्त देखा है, आज भी उस बारे में सोच कर रूह कांप जाती है, अब किसी को कुछ बताने में भी डर लगता है, नए रिश्ते बनाने तो दूर की बात है। मेरा छोटा भाई बार बार पूछता था शीजान भाई कब आएंगे। हमारे पास उसे बताने के लिए कुछ नहीं था। हम जेल में शीजान से मिलने गए तो हमने उसकी हालत देखी नहीं गई।’

इसके साथ ही फलक ने कहा, ‘जो भी उस वक्त मैंने अपने परिवार के लिए किया वो मेरी जिम्मेदारी थी, मैंने कोई एहसान नहीं किया है। जो लोग अपने परिवार के नहीं हो सकते वो किसी के भी नहीं हो सकते।’

टीवी एक्टर शीजान खान की एक्स गर्लफ्रेंड और एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा ने सुसाइड कर सभी को हैरान कर दिया था। तुनिषा के सुसाइड के बाद उनके परिवार वालों ने शीजान खान पर कई गंभीर आरोप लगाए थे, जिसके बाद काफी समय तक उन्हें पुलिस की कस्टडी में रखा गया था। अब शीजान रोहित शेट्टी के रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 13 में नजर आ रहे हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article