टीवी मसाला

Bigg Boss OTT 2: पूजा भट्ट की धज्जियां उड़ाएंगे घरवाले, अविनाश-पलक के कहा, 'बहुत कर ली इज्जत'

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Jun 23, 2023, 09:11 AM IST

Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 6: बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में कंटेस्टेंट ने धमाल मचाना शुरू कर दिया है। बिग बॉस ओटीटी के एपिसोड 6 में पूजा भट्ट का रौद्र रूप कंटेस्टेंट को नजर आ गया है। इस बीच अब घरवालों ने पूजा के खिलाफ प्लानिंग करनी शुरू कर दी है।

Image

Bigg Boss OTT Season 2 Full Episode 6 (IMG Credit- Jio Cinema)

Bigg Boss OTT Season 2: सलमान खान (Salman Khan) के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 का आगाज हो गया है। इसके एपिसोड 6 में कंटेस्टेंट के बीच जमकर घमासान देखने को मिला है। पूजा भट्ट ने पलक पुरसवानी और जिया शंकर को खूब खरी-खोटी सुनाई है। बिग बॉस ओटीटी में ज्यादातर कंटेस्टेंट पूजा को मैम कहकर ही बुलाते हैं और उनकी काफी इज्जत भी करते हैं। इस बीच अब धीरे-धीरे घर में कंटेस्टेंट्स का रुख बदलने लगा है। फुकरा इंसाल यानी अभिषेक मल्हान ने भी बीते एपिसोड में इस बात को माना है कि पूजा काफी डोमिनेटिंग हैं और हमेशा एक प्रिंसिपल की तरह बिहेव करती हैं। वहीं अविनाश सचदेवा और पलक पुरसवानी भी इस बात पर हामी भरते नजर आए कि ज्यादा दिनों तक पूजा का ये बिहेवियर हम नहीं सह पाएंगे। अब कंटेस्टेंट ने पूजा भट्ट के खिलाफ प्लानिंग प्लॉटिंग करना शुरू कर दिया है।

'हम भला कब तक इज्जत करेंगे'

बिग बॉस ओटीटी के लेटेस्ट एपिसोड में पूजा भट्ट ने पलक को खूब खरी खोटी सुनाई हैं, मनीषा रानी का सपोर्ट करते हुए पूजा ने पलक पर गैंग अप करने और हवा में उड़ने जैसे आरोप लगाए हैं। जिसके जवाब में पलक ने कुछ नहीं कहा और वहां से चली गईं। हालांकि इस पूरे वाद-विवाद के बाद वह काफी नाखुश नजर आती हैं और अविनाश से बात करते हुए रोने लगती हैं।

अनिवाश कहता है, 'तुम अभी इनकी इज्जत कर रही हो, लेकिन अगर ये ऐसे ही बिहेव करती रहीं तो भला तुम भी कब तक चुप रहोगी। वैसे भी पूजा मैम, मनीषा को लेकर काफी ज्यादा बायस्ड हैं।' इसके जवाब में पलक कहती है, 'हां मैं अभी मैम-मैन करके बात कर रही थी, मैं चाहती तो जवाब भी दे सकती थी।'

इसके साथ ही अभिषेक कहता है, 'मुझे पूजा मैम का बिहेवियर काफी डॉमिनेटिंग लगता है, वह अपने आगे किसी की नहीं सुनती। ऐसा लगता है कि मैं बिग बॉस में नहीं बल्कि किसी स्कूल में हूं।'

माधव शर्मा
माधव शर्मा author

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली ... और देखें

End of Article