Bigg Boss OTT 2: बिग बॉस ओटीटी 2 के आज के एपिसोड में जाद हदीद (Jad Hadid) और आकांक्षा पुरी (Akanksha Puri) एक दूसरे के किस करते हुए नजर आने वाले हैं। इसका प्रोमो रिलीज हो गया है। इसके साथ ही अविनाश सचदेव से बाद करते हुए जाद हदीद उनसे कहते हैं कि आकांक्षा एक बैड किसर हैं। जाद की ये स्टेटमेंट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है, जिसके बाद उन्हें जमकर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। अब इसी कड़ी में बिग बॉस की एक्स कंटेस्टेंट देवोलीना भट्टाचार्जी का नाम भी जुड़ गया है। बिग बॉस के घर में आकांक्षा और जाद के बीच खुल्लम-खुल्ला किसिंग सीन देखने के बाद वह भड़क गई हैं। उन्होंने ट्वीट कर कड़ी आपत्ति भी दर्ज की है। आइए देवोलीना के ट्वीट पर एक नजर डालते हैं।
किसिंग सीन पर फूटा देवोलीना का गुस्सा
जाद हदीद और आकांक्षा पुरी को बाकी घरवाले एक टास्क देते हैं, जिसके हिसाब से उन्हें 30 सेकेंट तक एक दूसरे को किस करना होगा। बस जाद और आकांक्षा इस चैलेंज को एक्सेप्ट कर लेते हैं और बिग बॉस ओटीटी 2 के घर में किस करने लगते हैं। जिसे देखकर बाकी घरवाले भी शर्मा जाते हैं। अब इस पूरी घटना के बाद जाद को यह कहते हुए सुना जाता है कि आकांक्षा एक बैड किसर हैं, जिसपर देवोलीना ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'क्या बकवास है यार, हद होती है। ओटीटी है तो कुछ भी करोगे, अगर आप इस चीप हरकत को ओटीटी सीरीज से कम्पेयर करेंगे तो फिर ये लिमिट नहीं हो सकती है।'
बता दें कि देवोलीना के इस कमेंट को कई दर्शक भी सपोर्ट कर रहे हैं। फैंस का मानना है कि व्यूज के लिए मेकर्स खुद इन सभी चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं, जो कि गलत है।
