Bigg Boss OTT 2: इस हफ्ते का वीकेंड का वार सलमान खान (Salman Khan) ने होस्ट नहीं किया है। इस बीच घरवाले, सलमान की डांट से भी बचते नजर आए हैं। इस बार बिग बॉस ओटीटी 2 के वीकेंड का वार एपिसोड में भारती सिंह (Bharti Singh) और कृष्णा अभिषेक (Krushna Abhishek) शो को होस्ट करते नजर आए हैं। इस बीच वीकेंड का वार कई मायनों में काफी रोमांटिक नजर आया है। भारती सिंह घर के मोस्ट डैशिंग मुंडे जाद हदीद के साथ रोमांटिक डांस करती नजर आई हैं। भारती और जाद का रोमांटिक डांस देख दर्शक हंस-हंस कर पागल हो रहे हैं। इस बीच डांस की शुरुआत से पहले ही भारती, जाद को साफ-साफ निर्देश दे देती हैं कि तुम मुझे किस मत करना बस।
करीब आए जाद और भारती
वीकेंड का वार एपिसोड में जाद हदीद संग भारती सिंह रोमांटिक डांस करती दिखी हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर उनके डांस का क्लिप वायरल हो रहा है। जिसको देखने के बाद फैंस भी मजे ले रहे हैं। भारती सिंह ने जाद के साथ रोमांटिक डांस शुरू करने से पहले ही साफ कर दिया कि रोमांस के चक्कर में तुम मुझे किस मत करने लगना। भारती, आकांक्षा पुरी को लेकर जाद को छेड़ने की कोशिश कर रही थी। इस बीच एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा, ‘जाद और भारती का डांस देख बेचारे हर्ष का क्या हाल हो रहा होगा।’
