बॉलीवुड

Satyaprem Ki Katha Box Office Prediction: कार्तिक- कियारा की फिल्म मचाएगी बॉक्स ऑफिस पर धमाल, जानें पहले दिन की कमाई

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Jun 29, 2023, 02:27 PM IST

Satyaprem Ki Katha Box Office Prediction: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की मोस्ट अवेटेड फिल्म सत्यप्रेम की कथा ने बॉक्स ऑफिस पर दस्तक दे दी है। फिल्म का निर्देशन समीर विद्वांस ने किया है। आइए जानते हैं फिल्म अपने ओपनिंग डे पर कितने करोड़ का बिजनेस कर सकती हैं।

Image

Satyaprem ki katha box office prediction (credit pic: instagram)

Satyaprem Ki Katha Box Office Prediction: कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) और कियारा आडवाणी (Kiara Advani) की फिल्म सत्यप्रेम की कथा रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फैंस कार्तिक और कियारा की इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सोशल मीडिया पर फैंस कार्तिक और कियारा की केमिस्ट्री की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। फिल्म में कार्तिक और कियारा के अलावा राजपाल यादव, अनुराधा पटेल, गजराज राव, सुप्रिया पाठक मुख्य भूमिका में हैं। मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिलेगी।

सत्यप्रेम की कथा की एडवांस बुकिंग भी अच्छी चल रही हैं। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 2.05 करोड़ का बिजनेस किया है। देशभर में फिल्म की 56000 टिकटे बिकी है। मेकर्स को उम्मीद है कि सत्यप्रेम की कथा को ईद की छुट्टी का फायदा मिलेगा।

बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाएगी सत्यप्रेम की कथा

रिपोर्ट्स के अनुसार, सत्यप्रेम की कथा ओपनिंग डे पर 7 से 9 करोड़ का बिजनेस कर सकती है। कार्तिक की सत्यप्रेम की कथा को ईद का भरपूर फायदा मिल रहा है। पीवीआर में फिल्म की 29,000 टिकटे बिकी है। वहीं, आईनॉक्स में 17,000 टिकटे और सिनेपोलिस में 11,000 टिकटे बिकी है।

कार्तिक और कियारा ने सत्यप्रेम की कथा से पहले भूल भुलैया 2 में साथ काम किया था। भूल भुलैया 2 बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी। मेकर्स को उम्मीद है कि एक बार फिर कार्तिक और कियारा की जोड़ी बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड्स तोड़ देगी। फिल्म के गानों ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया है। सिद्धार्थ मल्होत्रा से शादी के बाद कियारा आडवाणी की ये पहली फिल्म है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक और कियारा के पास कई प्रोजेक्ट पाइपलाइन में हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article