Bigg Boss Marathi 5: बिग बॉस मराठी 5 को रितेश देशमुख होस्ट कर रहे है। रितेश का शो दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स के बीच में जमकर लड़ाई- झगड़े होते है। टास्क के दौरान एक-दूसरे से बहस होती है। घर में कंटेस्टेंट्स के बीच में फिजिक्ल वॉयलेंस करने की इजाजत नहीं है। शो के इस सबसे जरूरी नियम को आर्या जाधव ने तोड़ दिया है। आर्या ने कैप्टेंसी टास्क के दौरान निक्की तंबोली को थप्पड़ मार दिया। अब बिग बॉस आर्या जाधव को घर से बेघर करते हैं या नहीं इसके लिए दर्शकों को थोड़ा इंतजार करना होगा। ये भी पढ़ें- संजय लीला भंसाली की रोमांटिक ड्रामा Tum He Ho में नजर आएंगे सिद्धांत- मृणाल, पहली बार स्क्रीन शेयर करेंगे दोनों एक्टर्स
कैप्टेंसी टास्क के दौरान आर्या और निक्की में जमकर बहस होती है। दोनों इस टास्क में एक-दूसरे को धक्का देती है। आर्या डायमंड को बचाकर रास्ता ब्लॉक कर देती है ताकि निक्की एंट्री ना कर सके। निक्की की मदद करने के लिए बीच में अरबाज पटेल आते है। अरबाज दरवाजे पर धक्का लगाकर उसे खोल देता है।
निक्की को आर्या जाधव ने मारा थप्पड़
इस बीच निक्की और आर्या भी एक-दूसरे के साथ धक्का मुक्की करते हुए दिखाई दी। इसके बाद निक्की रूम से बाहर निकाल कर कहती हैं कि इसने मुझे थप्पड़ मारा। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो शेयर किया है। प्रोमो में सभी कंटेस्टेंट्स बैठे हुए नजर आते हैं। अब बिग बॉस आर्या को इस गलती के बाहर निकालते हैं या फिर पूरे सीजन के लिए नॉमिनेट करते हैं। इसके अलावा आर्या को जेल की सजा भी मिल सकती है। निक्की शो की स्ट्रांग कंटेस्टेंट्स में से एक हैं। शो के होस्ट रितेश भी निक्की के गेम की तारीफ कर चुके हैं। निक्की बिग बॉस 14 में नजर आई थी। इस शो से उन्हें घर-घर में पहचान मिली थी। सलमान खान के शो में भी निक्की के गेम को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसके अलावा एक्ट्रेस खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुकी है।
