टीवी मसाला

Bigg Boss 20: Rhiti Tiwari ने Qazi Touqeer- उदिति को दीं गंदी गालियां, पार की हद; फूटा रॉकस्टार का गुस्सा

Bigg Boss 20: रियलिटी शो बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें रीति तिवारी अभद्र भाषा का इस्तेमाल करती नजर आ रही हैं। इस वीडियो में वह काजी और उदिति को गालियां दे रही हैं।

Image

bigg boss 20 (photo credit- instagram)

Bigg Boss 20: सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) में काजी तौकीर (Qazi Touqeer) और रीति तिवारी (Rhiti Tiwari) के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। जब से रीति को पता चला है कि काजी बीमारी का नाटक कर रहे थे, तब से ही वह उन्हें कुछ न कुछ सुना रही हैं। रीति ने काजी के लिए गालियों का भी इस्तेमाल किया है, जिस वजह से वह काफी ट्रोल हुई थीं। इस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति को इनसिक्योर का टैग मिल चुका है। अब एक बार फिर रीति ने बिग बॉस के घर में हदें पार की हैं। रीति ने काजी को भद्दी भद्दी गालियां दी हैं, जिस वजह से घर में खूब बवाल हुआ। Bigg Boss 20 Highlights: छोटा भीम शब्द सुन बौखलाईं Arishfa Khan, Yung DSA ने उड़ाई Qazi Touqeer की धज्जियां

    रीति तिवारी ने काजी तौकीर को दी गालियां

    बिग बॉस 20 का नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें रीति तिवारी भद्दी भद्दी गालियां देती दिखाई दे रही हैं। ये प्रोमो कैप्टेंसी टास्क से जुड़ा है, जिसमें बिग बॉस रीति और उदिति को आमने-सामने आने के लिए कहते हैं, लेकिन उदिति जाने के लिए मना कर देती हैं और फिर उनके साथ काजी जाते हैं। उदिति की जगह काजी रैप करते हैं और रीति भी रैप करती हैं। इसी दौरान रीति, काजी और उदिति के लिए रैप में गालियों का इस्तेमाल करने लग जाती हैं, जिसे सुनकर दोनों टीम के लोग हैरान रह जाते हैं। काजी का भी गुस्सा फूट जाता है, लेकिन रीति यहीं नहीं रुकतीं। वह काजी को आगे भी गालियां देती हैं। इस वजह से उदिति रोने लगती हैं और काजी भी बोलते हैं, 'रोस्टिंग की भी हद होती है। मेरा खून गर्म नहीं होगा क्या।' इसके बाद मनोज तिवारी का भी जिक्र करते हैं और बेटी रीति को देखने के लिए कहते हैं। (Times Now Navbharat पर ये भी पढ़ें- "बदनीयत मर्दों के गुणगान बंद...", मामा ससुर Govinda के खिलाफ खुलकर उतरीं Kashmera Shah

      सोशल मीडिया पर बिग बॉस 20 का ये प्रोमो तेजी से वायरल हो रहा है और रीति तिवारी एक बार फिर ट्रोल हो रही हैं। लोग रीति को उनकी भाषा के लिए बुरी तरह खरी खोटी सुना रहे हैं। इस बार सोशल मीडिया पर लोग मनोज तिवारी का भी जिक्र कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि रीति ने अपने पिता का नाम खराब कर दिया है। हालांकि, अब दर्शकों की नजर वीकेंड का वार पर है। फैंस देखना चाहते हैं कि सलमान खान रीति की इस भाषा पर क्या एक्शन लेते हैं।

      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article