Bigg Boss 19 Written Updates: फिनाले से पहले मालती चाहर का कटा पत्ता, शो को मिले टॉप 5 फाइनलिस्ट
- Authored by: कुमार सरस
- Updated Dec 4, 2025, 10:39 PM IST
Bigg Boss 19 Written Updates: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 का आज का एपिसोड काफी धमाकेदार रहा है। लेटेस्ट एपिसोड में मालती चाहर का पत्ता कट गया। इसके बाद बिग बॉस सीजन 19 को टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल गए, इनमें से गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे शामिल हैं।
pic credit- Malti Chahar instagram
Bigg Boss 19 Written Updates: सलमान खान के शो बिग बॉस 19 पर सभी की नजरें टिकी हुई है। ये शो अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 7 दिसंबर को बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले हैं। इस दिन का सभी लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। सभी लोग ट्रॉफी जीतने के लिए मेहनत कर रहे हैं। अब भी घर में काफी कुछ हो रहा है। आज के एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ कि लोग दंग रह गए हैं। लेटेस्ट एपिसोड में मालती चाहर का पत्ता कट गया। अब इस सीजन के टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं, इनमें से गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, अमाल मलिक, तान्या मित्तल और प्रणित मोरे शामिल हैं। आइए नजर डालते है रिपोर्ट पर...
प्रणित ने मालती को कहा आंटी
बिग बॉस 19 का 4 दिसंबर वाला एपिसोड धमाकेदार रहा। फिनाले से ठीक पहले मिड-वीक एविक्शन ने सबको चौंका दिया। सुबह-सुबह घरवाले 'नच बलिए' गाने पर उठे। गार्डन में मालती चहर तान्या मित्तल से बोलीं, 'मैं बाहर सिर्फ प्रणीत मोरे और जिशान क्वादरी से बात करूंगी।' इसके बाद किचन में मालती ने गौरव खन्ना का मजाक उड़ाया कि वो अपनी बीवी अकांक्षा चमोला से डरते हैं। उन्होंने कहा, 'इसलिए शादी करनी है मुझे।' इसके बाद जब मालती चाहर ने साड़ी कैरी किया तो सभी लोग चौंक गए। तभी प्रणित मोरे ने मालती का मजाक उड़ाते हुए उन्हें आंटी कह दिया। दोनों खूब हंसे, एक-दूसरे को धक्का दिए, लेकिन प्रणीत से गलती से मालती को लात लग गई। मालती भड़क से लाल हो गईं। प्रणीत ने बाद में माफी मांगी, लेकिन मालती ने कहा 'मुझे टाइम चाहिए।'मालती चाहर हुईं आउट
आज के एपिसोड में बिग बॉस ने सबको गार्डन एरिया में बुलाया, इसके बाद सभी लोग लाइन से खड़ें हो गए। बिग बॉस ने कहा- मिड-वीक एविक्शन का टाइम! नॉमिनेट हुए कंटेस्टेंट्स को कुएं में चिट डालनी थी। प्रणीत पहले गए, सफेद धुआं निकला और वो फाइनलिस्ट बन गए। इस बात से वो खुशी से खिलखिला उठे। इसके बाद अमाल मलिक, गौरव खन्ना, फहाना भट्ट और तान्या मित्तल भी फाइनलिस्ट बन गए। आखिरकार मालती चहर बाहर हो गईं। जाते वक्त मालती ने प्रणीत और अमाल को गले नहीं लगाया। प्रणीत को अपनी गलती का बहुत दुख हुआ और वो रोने लगे, अमाल ने चुप कराया।फिर बिग बॉस ने पांचों फाइनलिस्ट्स को असेंबली रूम बुलाया और नई चमचमाती ट्रॉफी दिखाई।
भावुक हुए फाइनलिस्ट
आज बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट्स को लिविंग एरिया में बुलाया और हाई-लो मोमेंट्स शेयर करने को कहा। इस दौरान गौरव खन्ना ने कहा, 'जब मैं अपनी वाइफ से मिला था उस पल को मैं कभी भूल नहीं सकता क्योंकि उस लड़की ने मेरे लिए काफी त्याग किया है।' वहीं तान्या भी साल 2024 को याद कर इमोशनल हो गई। इसके बाद प्रणित मोरे कहते हैं, 'मेरा हमेशा से ही ये सपना था कि मैं अपने माता-पिता के लिए घर लूं और ये अब पूरा हो गया।' ऐसे में अब इस सीजन के टॉप 5 फाइनलिस्ट मिल चुके हैं। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि कौन ट्रॉफी को अपने नाम करता है।