Bigg Boss 19 Written Update: टीवी का सबसे पॉपुलर और फैंस का फेवरेट शो बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) रोजाना नए धमाके कर रहा है। शो में आए दिन कोई न कोई बवाल खड़ा हो जाता है। जिसे देखकर फैंस का मनोरंजन डबल हो जाता है। शो को शुरू हुए दो महीने होने वाले हैं और घरवालों का असली चेहरा जनता के सामने आने लगा है। घर में अब नई वाइल्डकार्ड एंट्री हुई है। मालती चाहर ने घर में आकर हंगामा कर दिया है। पहले दिन ही मालती ने अपना ग्रुप चुन लिया, साथ ही वो सभी लोगों के पास जा-जाकर बातें भी ले रही है। आज मंगलवार का एपिसोड भी फुल मालती चाहर के नाम रहा। दरअसल मालती ने घर के अंदर टास्क में तान्या मित्तल को भर-भरकर सुनाई। आज 7 अक्टूबर के एपिसोड में क्या-क्या मजेदार हुआ, आइए आपको बताते हैं।
आज के टास्क में हुआ जोरदार हंगामा
घर में आज के टास्क के दौरान खूब हंगामा देखने को मिला। टास्क के बीच गौरव खन्ना और नीलम गिरी के बीच जोरदार बहस हो गई। गौरव ने नीलम को ताना मारा कि वह सिर्फ लोगों की नजरों में बने रहने के लिए किचन का काम करती हैं। इस बात से नीलम भड़क गईं और उन्होंने खाना बनाने से इनकार कर दिया।
वहीं दूसरी ओर, मालती चाहर ने टास्क के दौरान सभी को चौंका दिया। उन्होंने तान्या मित्तल को स्विमिंग पूल में धकेल दिया, और इसका कारण भी अजीब बताया। मालती का कहना था कि तान्या को पता था कि उन्हें पूल में फेंका जा सकता है, फिर भी उन्होंने साड़ी पहन ली, इसलिए उन्होंने ऐसा किया।
टीम बसीर हुई नॉमिनेट
टास्क के आखिर में, टीम बसीर अली को नॉमिनेट किया गया। नॉमिनेशन लिस्ट में जीशान कादरी, नीलम गिरी, मृदुल तिवारी, बसीर अली, अशनूर कौर और प्रणित मोरे का नाम शामिल है। इसके बाद घर का माहौल और भी इमोशनल हो गया। पूल में धकेले जाने के बाद तान्या मित्तल फूट-फूट कर रो पड़ीं। उन्हें संभालने के लिए शहबाज बदेशा पहुंचे। उन्होंने तान्या को गले लगाकर शांत करने की कोशिश की। तान्या ने बाद में नीलम से दिल की बात साझा की और बताया कि कैसे पूरे दिन घर में हुए हंगामे ने उनके दिल को तोड़ दिया। तान्या आखिर में बहुत उदास भी हो गई।
नीलम गिरी ने उठाया नया मुद्दा
इसी बीच, नीलम गिरी ने खाना बनाने से इंकार कर दिया, जिससे कप्तान फराहना भट के साथ उनकी बहस हो गई। फराहना ने नीलम को दो काम और एक सजा दी, लेकिन शहबाज ने नीलम का सपोर्ट किया और फराहना से बहस में उलझ गए। मामला इतना बढ़ गया कि अभिषेक भी बीच में आ गए और झगड़ा एकदम बढ़ गया। दोनों ने एक-दूसरे को घर के बाहर मिलकर लड़ाई करने की धमकी तक दे दी।
हालात बिगड़ते देख घर के बाकी सदस्य बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन माहौल पूरी तरह से बस से बाहर हो गया। शहबाज पूरे टाइम नीलम का साथ देते नजर आए, वहीं उन्होंने कुनिका पर भी ताना मारा कि एक दोस्त होने के बावजूद वह नीलम का साथ नहीं दे रही थीं। कुल मिलाकर, टास्क का यह दिन घरवालों के बीच रिश्तों और गुटबाज़ी को एक नई दिशा देता दिखाई दिया।
