टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Written Update: मालती चाहर से जलकर राख हुई तान्या मित्तल, फरहाना भट्ट के हाथों से निकलती जा रही है कप्तान की डोरी

Bigg Boss 19 Written Update: बिग बॉस 19 के 46वें एपिसोड में क्या-क्या धमाकेदार हुआ। टास्क से लेकर घर के झड़गे तक की सभी अपडेट यहां इस स्टोरी में पढ़ सकते हैं। जिसमें सुबह से लेकर रात तक की सभी बातें एक जगह हैं। खैर बात करें कल रात के एपिसोड की तो, यह काफी मिला-जुला रहा।

Image

Image Source: X

Bigg Boss 19 Written Update: टीवी का धमाकेदार शो बिग बॉस 19 इन दिनों ट्रेंड कर रहा है। शो के अबतक 46 एपिसोड आ चुके हैं। जैसे-जैसे शो आगे बढ़ रहा है लोग घरवालों से कनेक्ट कर रहे हैं। बिग बॉस के घर के अंदर होने वाले झगड़ों से लेकर हँगामों तक सब मजेदार होता जा रहा है। हालांकि कई बार क्लिप्स बहुत बोरिंग हो जाते हैं। जब घरवालों के पास कुछ करने को नहीं होता, तो उन्हें देखकर दर्शक भी बोर हो जाते हैं। खैर बात करें कल रात के एपिसोड की तो, यह काफी मिला-जुला रहा। घर में राशन टास्क हुआ उसके बाद किचन में कुछ हंगामा हुआ। घर में लड़ाई झड़गे से लेकर मौज-मस्ती की सभी बातें जानने के लिए पढ़ें बिग बॉस 19 का रिटन अपडेट।

तान्या ने खाना बनाने से किया मना

घर की सुबह खाना बनाने की ड्यूटी के साथ होती है। फरहाना भट्ट तान्या से घर में खाना बनाने के लिए कहती है। लेकिन, तान्या मना कर देती है। उसका कहना है कि वह नॉन-वेज नहीं बना सकती। जिसके बाद घर में तान्या और फरहाना की जमकर बहस हो जाती है। इस बहस में अमाल मलिक, शहबाज बडेसा और नीलम गिरी तान्या का पक्ष लेते हैं। बात बढ़ते-बढ़ते नीलम गिरी पर आ जाती है। अब नीलम गिरी ने भी खाना बनाने से मना कर दिया। नीलम गौरव खन्ना पर भड़क जाती है और दोनों के बीच खाने को लेकर घमासान हो जाता है। हालांकि गौरव खन्ना सबके कहने पर भी नीलम गिरी से माफी नहीं मांगते।

मालती ने पकाई रोटियाँ

मालती चाहर के आने से घर का माहौल बदल गया है। जीशान कादरी और मालती की नजदीकियाँ देखकर तान्या को जलन होती है। जिस वजह से वह जीशान से नाराज भी है। तान्या, नीलम से कहती है कि जीशान सर अब मालती की बातें मान रहे हैं। दूसरी तरफ मालती किचन में रोटियाँ बनाती है, जहां पर नेहल चुडासमा और कुनिका सदानन्द उसकी मदद करते हैं। हालांकि रोटी बनाते-बनाते गौरव और मालती की भी हल्की सी बहस देखने को मिलती है।

राशन के लिए हुआ टास्क

उसके बाद घर में राशन के लिए टास्क हुआ। जिसमें तान्या मित्तल( Tanya Mittal) बनी मोटिवेशनल स्पीकर और मालती चाहर ( Malti Chahr) को बनाया गया पाम रीडर। दोनों ने सभी घरवालों को एक-एक कर मोटिवेट किया और हाथ पढ़ा। जिसके बाद एक आकृति बनाने का टास्क हुआ। इस टास्क में घरवालों ने 80% राशन जीता। राशन आने के बाद जब अभिषेक बजाज( Abhishek Bajaj) ने दो चम्मच गुड़ खाया, तो नेहल उससे लड़ाई करने लग गई।

अभिषेक ने उठाया खाना बनाने का जिम्मा

घर में खाना बनाने की लड़ाई को देखते हुए, अभिषेक ने खाना बनाने का जिम्मा उठाया है। वह कहता है कि वह अकेला सबके लिए खाना बना देगा। उसके इस फैसले में अशनुर कौर( Ashnoor Kaur) और कुनिका सदानंद( Kunickaa Sadanand) उसकी मदद करते हैं। बाद में तान्या जीशान कादरी को मनाने जाती है, हालांकि जीशान उसे झाड़ देते हैं और बात नहीं करते हैं। आखिर में सवाल फरहाना भट्ट पर आता है जिसकी कोई भी बातें नहीं मान रहा। जब फरहाना भट्ट अमाल मलिक और जीशान कादरी को डस्टबीन खाली करने को कहती है वो दोनों मना कर देते हैं। उसके बाद फरहाना बाथरूम में जाकर रोने लग जाती है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article