Bigg Boss 19 Written Update: बिग बॉस 19 का ग्रैंड फिनाले बस कुछ ही दिनों दूर है। 101 दिनों की तकरार, दोस्ती और हाई-टेंशन माहौल के बाद, बिग बॉस ने घरवालों के लिए एक ओपन माइक नाइट रखी। लेकिन रोस्ट शुरू होने से पहले ही घर में नई तकरार शुरू हो गई। जिसमें तान्या मित्तल और प्रणित मोरे आमने-सामने दिखे।
गौरव खन्ना को कहा फेक
गार्डन एरिया में मालती चाहर( Malti Chahar) , अमाल मलिक( Amal Malik) और फरहाना भट्ट( Farhana Bhatt) ने अशनूर कौर( Ashnoor Kaur) के एविक्शन और मीडिया राउंड में गौरव खन्ना के रिएक्शन को देखते हुए उन्हें ‘फेक’ बताया। उसी दौरान गौरव जिम में वर्कआउट कर रहे थे और अमाल को भी शामिल होने के लिए कहा। उन्होंने बताया कि उन्हें एकता कपूर के प्रोजेक्ट का ऑफर मिला है, लेकिन अमाल ने कहा कि वर्कआउट कुछ दिन और रुक सकता है। अमाल को लगा कि गौरव इस बात से खुश नहीं कि एकता ने प्रोजेक्ट उन्हें ऑफर किया है, क्योंकि गौरव भी इस प्रोड्यूसर के साथ काम करना चाहते थे।
तान्या और प्रणित की लड़ाई
किचन में, तान्या मित्तल ( Tanya Mittal) ने गौरव को एक फेल कैप्टन कहा, क्योंकि उनके अनुसार वह खाना बनाने की जिम्मेदारियों को सही से नहीं निभा पा रहे थे। तान्या ने प्रणित पर भी तंज कसा और कहा कि वह गौरव के स्पोक्सपर्सन की तरह व्यवहार कर रहे हैं। उन्होंने दोनों की रोस्टिंग को बकवास बताया और गौरव को मौकापरस्त कहते हुए उनकी नीयत पर सवाल उठाए। रोस्टिंग इवेंट के दौरान भी तान्या ने गौरव को ‘घमंडी’ कहा, जिससे माहौल और गर्म हो गया।
रोस्टिंग नाइट में मेहमानों की एंट्री
आज बिग बॉस के घर में ओपन माइक रखा गया। जिसमें कुल्लू, सुमैरा शेख और गुरलीन पन्नू को खासतौर पर रोस्ट इवेंट के लिए बुलाया गया था। ओपन माइक नाइट के बाद सभी घरवाले डिनर के लिए साथ बैठे।
मालती और प्रणित का बढ़ता बॉन्ड
डिनर टेबल पर मालती ने एक बार फिर प्रणित से उम्मीद जताई कि वह उसकी खूबसूरती की तारीफ करें। प्रणित ने उसे फिर हल्के-फुल्के अंदाज़ में छेड़ा।इसी दौरान तान्या ने इवेंट में मदद के लिए प्रणित को हलवा भी दिया, जिसे घरवालों ने नोटिस किया।
फरहाना और अमाल की दोस्ती
अमाल और फरहाना ने एक-दूसरे से खुलकर बात की और हाथ मिलाकर अपनी दोस्ती पक्की की। एपिसोड का खूबसूरत अंत फरहाना की एक प्यारी कविता के साथ हुआ।फिनाले के नज़दीक आते-आते घर का माहौल और भी गर्म और दिलचस्प होता जा रहा है। फैंस अब बेसब्री से इंतज़ार कर रहे हैं कि बिग बॉस 19 का विनर कौन बनेगा।
