टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Written Update: अभिषेक बजाज ने गौरव खन्ना की पीठ में घोंपा छुरा, पोल खुलते ही कांप गई तान्या की रूह

Bigg Boss 19 Written Update 10 October, 2025: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' का 9 अक्टूबर का एपिसोड धमाल और कमाल से भरा रहा। कंटेस्टेंट्स ने टास्क के बीच एक-दूजे को जमकर पटकनी तो दी ही। वहीं दूसरी ओर ड्यूटी पर भी घर में घमासान छिड़ा नजर आया।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Written Update 10 October, 2025: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने अपने हर एक एपिसोड से छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। सलमान खान के 'बिग बॉस 19' का 9 अक्टूबर का एपिसोड भी धमाल और कमाल से भरा रहा। कंटेस्टेंट्स ने टास्क के दौरान एक-दूजे को पछाड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं दूसरी ओर ड्यूटीज के लिए घर में जमकर बवाल मचा। कुछ कंटेस्टेंट्स ने तो मालती चाहर की हरकतों को देखकर उन्हें बॉयकॉट करने की भी मांग की। तो चलिए एक नजर डालते हैं कि बिग बॉस 19 में ऐसा क्या-क्या खास हुआ।

मालती चाहर ने खोली तान्या मित्तल की पोल

'बिग बॉस 19' में दिखाया गया कि मालती चाहर ने अमाल मलिक और जीशान कादरी के सामने तान्या मित्तल की पोल खोली और बताया कि वह हर एक चीज को बढ़ा-चढ़ाकर बताती हैं और उन्हें अपनी असलीयत को स्वीकारना चाहिए। इसके साथ ही मालती चाहर ने बताया कि उनके झूठ बाहरी दुनिया में पकड़े गए हैं।

कैप्टेंसी टास्क में हुई उठा-पटक

'बिग बॉस 19' में बिग बॉस ने कैप्टेंसी टास्क का ऐलान किया, जिसमें कंटेस्टेंट्स को जोड़ियों में रेस करनी थी और पजल बनाकर एक-दूजे को पछाड़ना था। इस रेस में कंटेस्टेंट्स साथ वाले प्रतियोगी की पजल बिगाड़ भी सकते थे। लेकिन रेस में शो में अब तक बन चुके कप्तान इसका हिस्सा नहीं होते। ऐसे में सबसे पहला मुकाबला नेहल चुडासमा और नीलम गिरी के बीच हुआ, जिसमें दोनों ने एक-दूजे को जमकर पटकनी दी। इस टास्क में नेहल ने जीत दर्ज कर कप्तानी की दावेदारी हासिल की। वहीं दूसरा मुकाबला अशनूर कौर और गौरव खन्ना के बीच हुआ। लेकिन बोर्ड पर केवल दो पीस लगाने के बाद भी अभिषेक बजाज ने अशनूर कौर को विजेता घोषित किया, जिससे घरवालों ने उन्हें पक्षपाती कहा और उनके फैसले को गलत बताया। कैप्टेंसी के लिए तीसरे राउंड में मृदुल तिवारी और शहबाज बडेशा गए, जिसमें शहबाज ने जीत दर्ज की।

ड्यूटी के चक्कर में हुआ झगड़ा

'बिग बॉस 19' में फरहाना भट्ट ने मालती चाहर से आटा गूंथने के लिए कहा। पहले तो उन्होंने ये कहकर मना कर दिया कि मुझे नहीं आता है। लेकिन नेहल ने कहा कि वह सिखा देंगी। मालती आटा गूंथने लगीं, लेकिन उसे बीच में ही छोड़ दिया और बोलीं कि टास्क के बाद करूंगी, अभी मुझसे नहीं हो रहा है। सबके समझाने पर भी उन्होंने किसी की नहीं सुनी। इस चीज के लिए फरहाना भट्ट से मालती चाहर का झगड़ा भी हुआ, जिसमें मालती ने उन्हें अपशब्द कहे। ऐसे में मृदुल तिवारी ने मालती चाहर को आईना दिखाया। लेकिन मालती के एटीट्यूड में कोई बदलाव नहीं आया और उन्होंने बुरा बर्ताव किया, जिसे देख मृदुल तिवारी बोले, "भूत बना दूंगा एक मिनट में।" ऐसे में बसीर, गौरव, नेहल, अभिषेक, अशनूर, कुनिका और फरहाना ने मालती का बॉयकॉट करने का फैसला किया। लेकिन बाद में शहबाज और जीशान ने मालती चाहर को समझाया।

टास्क के बीच ही तान्या मित्तल और मालती चाहर में हुई बहस

'बिग बॉस 19' में कैप्टेंसी टास्क दोबारा शुरू हुआ, जिसमें तान्या मित्तल और मालती चाहर के बीच मुकाबला हुआ। वहीं इसमें अमाल मलिक संचालक बने। पजल बनाने के दौरान मालती चाहर ने आरोप लगाया कि तान्या मित्तल ने अमाल की तस्वीर को किस किया है। टास्क के बीच ही तान्या ने भी कहा कि मालती उन्हें पहले दिन से डराने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन मालती ने जवाब दिया, "तुझे बाहर जाकर पता चलेगा, तेरे परिवार को भी भुगतना पड़ेगा जो चीजें बाहर चल रही हैं।" मालती की बातें सुनकर तान्या मित्तल रो पड़ीं। लेकिन जीशान ने उन्हें समझाने की कोशिश की।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article