टीवी मसाला

Bigg Boss 19: घर का नया कैप्टन बना ये कंटेस्टेंट, प्रणित मोरे को मात देकर हथियाई घर की सत्ता

Bigg Boss 19 This Contestant Become New Captain: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। बीते सप्ताह जहां कैप्टेंसी टास्क रद्द हो गया था तो वहीं इस सप्ताह घर के पॉपुलर कंटेस्टेंट्स के हाथ कैप्टेंसी लगी है। उन्होंने प्रणित मोरे को मात देते हुए ये कैप्टेंसी हासिल की।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 This Contestant Become New Captain: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल देखने को मिल रहा है। बीते सप्ताह 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में कैप्टेंसी टास्क तो हुआ था, लेकिन गौरव खन्ना की एक गलती की वजह से उसे रद्द कर दिया गया। लेकिन इस सप्ताह बिग बॉस ने घर में कैप्टेंसी टास्क तो कराया ही, साथ ही घर का नया नेता भी ढूंढ निकाला। 'बिग बॉस 19' के नए कैप्टन के नाम से पर्दा उठ चुका है, जिसने स्टैंडअप कॉमेडियन प्रणित मोरे को मात देते हुए घर की सत्ता अपने नाम की।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के वो कंटेस्टेंट कोई और नहीं बल्कि मृदुल तिवारी हैं। बिग बॉस तक ने ट्वीट कर बताया कि मृदुल तिवारी घर के नए कैप्टन बने हैं। उन्होंने ट्वीट में लिखा, "ब्रेकिंग! मृदुल तिवारी बिग बॉस 19 के नए कैप्टन बने हैं। उन्होंने अंत में प्रणित मोरे को मात दी थी।" 'बिग बॉस लाइव फीड' नाम के सोशल मीडिया हैंडल के मुताबिक, बिग बॉस ने सभी कंटेस्टेंट को पेपर और पेन देते हुए सवाल किया कि वह किस कंटेस्टेंट को घर का नया कैप्टन देखना चाहते हैं। ऐसे में मृदुल तिवारी और प्रणित मोरे को सबसे ज्यादा वोट मिले। अंत में मृदुल तिवारी ने घरवालों से सबसे ज्यादा वोट हासिल करते हुए कैप्टेंसी की गद्दी अपने नाम की।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में मृदुल तिवारी के कैप्टन बनने से दर्शक खुश तो हैं। लेकिन कैप्टेंसी के लिए इतने आसान तरीके से वे नाखुश नजर आए। दर्शकों का कहना है कि जिस तरह से बिग बॉस के पिछले सीजन में कैप्टेंसी के लिए टास्क होते थे, उस तरह की चीजें अब 'बिग बॉस 19' में नजर नहीं आ रही हैं। अभिषेक बजाज के अलावा शो में ज्यादातर कंटेस्टेंट्स वोटिंग के आधार पर ही कैप्टन बने हैं, जो कि दर्शकों को बिल्कुल भी अच्छा नहीं लग रहा है।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article