टीवी मसाला

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट का पत्ता काट बसीर अली की बाहों में खोईं नेहल, रिश्ते पर घरवालों ने उठाए सवाल

Bigg Boss 19 Nehal Chudasama And Baseer Ali Lost In Romance: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। शो में दिखाया गया कि नेहल चुडासमा और बसीर अली एक-दूजे के साथ रोमांस में चूर नजर आए। लेकिन उनके रिश्ते पर सवाल उठाने से घरवाले पीछे नहीं हटे।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Nehal Chudasama And Baseer Ali Lost In Romance: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाका करने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स के रिश्ते गेम के चक्कर में कब बदल जाएं कुछ पता नहीं चलता है। कभी किसी की दोस्ती दुश्मनी में बदली है तो कभी किसी को दुश्मन से दोस्त बनते हुए देखा है। 'बिग बॉस 19' में इन दिनों बसीर अली और नेहल चुडासमा के बीच प्यार का रंग देखने को मिल रहा है। जहां बीच में दोनों की दोस्ती टूट गई थी तो वहीं अब दोनों एक-दूजे के रोमांस में चूर नजर आ रहे हैं। हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का एक प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें नेहल चुडासमा, बसीर अली की गोद में सिर रखकर सोती नजर आईं। लेकिन दूसरे घरवालों ने उनके रिश्ते पर सवाल उठाने में जरा भी देर नहीं लगाई।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में नेहल चुडासमा और बसीर अली को रोमांस में चूर देखकर कुनिका सदानंद ने कहा कि आप लोग इस लम्हे को एंजॉय करो। लेकिन दूसरी ओर घरवालों ने इस चीज पर सवाल उठाने शुरू कर दिये। गौरव खन्ना ने फरहाना भट्ट से कहा कि तुम्हें लव एंगल को एक हफ्ते और खींचना चाहिए था, तब घर का माहौल कुछ और होता। लेकिन फरहाना भट्ट ने जवाब दिया कि मुझे यहां रहने के लिए लव एंगल की जरूरत बिल्कुल नहीं है। वहीं जब उनसे पूछा गया कि ये आपको सच लगता है कि झूठ। तो फरहाना ने जवाब दिया, "बसीर की तरफ से तो फेक है, लेकिन नेहल चुडासमा का मुझे पता नहीं।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बसीर अली और नेहल चुडासमा पर घरवालों की टिप्पणियां यहीं पर खत्म नहीं हुईं। अभिषेक बजाज ने दोनों को देखकर कहा, "मुझे पता है, दोनों परफॉर्म कर रहे हैं बैठकर और कुछ नहीं।" बता दें कि बसीर अली और नेहल चुडासमा का ये लव एंगल दर्शकों को भी नकली लग रहा है। एक यूजर ने लिखा, "बिग बॉस को इन नकली लव एंगल को स्क्रीन टाइम देना बंद करना चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "अभिषेक सच कह रहा है कि दोनों बैठकर परफॉर्म कर रहे हैं।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article