Bigg Boss 19 Tanya Mittal On Celebration Karwa Chauth: टीवी के चर्चित रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' ने मनोरंजन की दुनिया में धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स अपने अंदाज और गेम के कारण खूब चर्चा में रहते हैं। खासकर बिग बॉस 19 की तान्या मित्तल तो अक्सर लाइमलाइट बटोरती नजर आती हैं। उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़े कई खुलासे 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में किये हैं, जिन्हें सुनकर दर्शक भी हैरान रह गए। वहीं अब तान्या मित्तल ने 'बिग बॉस 19' में रहते हुए इस बात से पर्दा उठाया है कि वह कुंवारी होकर भी करवाचौथ का व्रत रखती हैं। तान्या मित्तल ने नेहल चुडासमा और नीलम गिरी संग बातचीत के दौरान इस बात से पर्दा उठाया।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में तान्या मित्तल से नेहल चुडासमा ने सवाल किया कि तुम करवाचौथ रखती हो? इसपर तान्या मित्तल ने हां में जवाब दिया और वहीं जब उनसे पूछा गया कि किसके नाम पर? इसपर तान्या मित्तल ने जवाब दिया, "शादी से पहले अच्छे पति के लिए किया जाता है।" उनकी बातें सुन नेहल ने सवाल किया कि ये पति अच्छी पत्नी के लिए क्या करते हैं? उनकी बातों पर हंसते हुए नीलम गिरी ने कहा, "क्या गारंटी है नेहल कि इतना सबकुछ करने के बाद भी अच्छा पति मिलेगा।" वहीं तान्या मित्तल ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "हम पति के लिए काफी कुछ कर लेते हैं पहले ही, फिर भी अच्छा नहीं मिलता।"
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में तान्या मित्तल, नेहल चुडासमा और नीलम गिरी की बातचीत यहीं नहीं रुकी। जहां एक तरफ नीलम गिरी ने कहा कि अब खुद के लिए कुछ करो। तो वहीं नेहल चुडासमा ने जवाब दिया, "अपने अनुभवों के हिसाब से अब मैं खुद के लिए अच्छा ही चुनूंगी। इतने जख्म दे दिये हैं ना ऊपरवाले ने।" वहीं दूसरी ओर तान्या मित्तल ने कहा, "मैं खुश हूं, मुझे कैसा भी चलेगा। मैं उसे अच्छा कर लूंगी, प्यार में बहुत ताकत होती है।"
