Bigg Boss 19 Salman Khan Bashed Tanya Mittal For Body Shaming: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स झगड़े में कब हदें पार कर बैठते हैं, कुछ पता नहीं चलता है। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में बीते कुछ दिनों पहले अशनूर कौर के खिलाफ तान्या मित्तल, नीलम गिरी, कुनिका सदानंद, अमाल मलिक और शहबाज बडेशा ने भद्दे कमेंट्स किये थे। उन्होंने अशनूर कौर के वजन का न केवल मजाक बनाया, बल्कि टास्क के दौरान तान्या मित्तल ने उन्हें 'हाथी' और 'डायनासॉर' जैसे शब्द भी कहे। लेकिन अब इन चीजों पर सलमान खान (Salman Khan) ने चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने तान्या मित्तल सहित कई कंटेस्टेंट्स को आड़े हाथों लेकर उन्हें जमकर लताड़ लगाई है।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का इससे जुड़ा प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सलमान खान (Salman Khan), नीलम गिरी और तान्या मित्तल को आड़े हाथों लेते दिखे। प्रोमो वीडियो में सलमान खान ने नीलम गिरी और तान्या मित्तल से सवाल किया कि आप बताइये, आपकी क्या राय है अशनूर को लेकर। इसपर जहां नीलम गिरी ने कहा कि वो अच्छी लग रही हैं तो वहीं तान्या मित्तल ने जवाब दिया, "अशनूर कौर बिल्कुल प्रिंसेस जैसी लग रही हैं।" लेकिन उनकी इस बात पर सलमान खान ने उनका मुखौटा उतारने में जरा भी देर नहीं लगाई। सलमान खान ने नीलम गिरी को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "आपको अपनी चुगली पर बहुत गर्व होता है ना। अब क्यों नहीं बोल रही हो।" उन्होंने तान्या की सच्चाई से रूबरू कराते हुए कहा, "आपने कहा हाथी जैसी, डायनासॉर, मोटी, फुग्गे जैसी शक्ल वाली।" तान्या की बातों पर अशनूर कौर ने भी कहा, "Wow तान्या।"
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में सलमान खान (Salman Khan) यहीं पर नहीं रुके। उन्होंने तान्या मित्तल से आगे कहा, "ये हक किसने दिया आपको।" वहीं अशनूर कौर ने उन्हें लताड़ते हुए कहा, "धिक्कार है तुमपर तान्या।" बता दें कि सलमान खान ने तान्या मित्तल को ताना मारते हुए ये तक कहा, "आप इतनी संस्कारी बनती हो तो ये सब कैसे बोल सकती हो। आपने कभी अपनी शक्ल देखी है। वो आपसे ज्यादा पतली लगती है।" तान्या मित्तल और नीलम गिरी के अलावा कुनिका सदानंद की भी जमकर क्लास लगी।
