Bigg Boss 19 Tanya Mittal Fight With Baseer Ali And Zeeshan Qadri: कलर्स के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में आए दिन धमाके पर धमाका देखने को मिल रहा है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स एक-दूजे को गेम में मात देने की पूरी-पूरी कोशिश कर रहे हैं। अभी तक 'बिग बॉस 19' में कई कंटेस्टेंट्स के बीच घमासान भी देखने को मिल चुका है, चाहे वह ड्यूटीज को लेकर हो या फिर खाने को लेकर। वहीं हाल ही में 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें स्मोकिंग रूम की सफाई के लिए कई घरवाले तान्या मित्तल से भिड़ते नजर आए। ड्यूटी पूरी न करने के लिए घरवालों ने तान्या मित्तल को खाना देने से भी इंकार कर दिया।
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि जीशान कादरी, तान्या मित्तल से कहते हैं कि गार्डन एरिया में स्मोकिंग रूम भी है, वो भी साफ करना होता है। इसपर तान्या ने जवाब दिया कि वो नहीं कर पाऊंगी मैं। वहीं जीशान ने जब सवाल किया तो तान्या ने कहा, "स्मोकिंग एरिया कॉमन एरिया नहीं है, क्योंकि वहां केवल 5 लोग ही स्मोक करते हैं। ड्राइंग रूम 15 लोग इस्तेमाल करते हैं। मैं स्मोकिंग एरिया साफ नहीं करूंगी।" उनकी बात पर बसीर अली ने कहा कि फिर खाना भी नहीं मिलेगा, जिसपर तान्या ने जवाब दिया, "मत देना यार, चिल्ला मत। अरे तुम लोग अपनी-अपनी प्लेट भी तो धुलते हो ना तो अपनी राख भी उठाकर फेंक सकते हो।"
'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में तान्या मित्तल ने साफ कह दिया कि वह स्मोकिंग एरिया साफ नहीं करेंगी। इसपर जीशान कादरी और बसीर अली का पारा चढ़ गया। जीशान ने सवाल किया, "देखते हैं कब तक रहोगी तुम बिना साफ किये।" उनका झगड़ा यहीं खत्म नहीं हुआ। जीशान कादरी आगे भी तान्या को काफी कुछ बोलते दिखाई दिये, जिसपर उन्होंने जवाब देते हुए कहा, "बकवास मत करो ना यार सर, जितनी इज्जत दे रही हूं उतनी लो।" 'बिग बॉस 19' का ये प्रोमो वीडियो देख दर्शक भी तान्या के समर्थन में नजर आए।
