टीवी मसाला

Bigg Boss 19: तान्या मित्तल के पिता नहीं हैं कोई अमीर बिजनेसमैन, जीशान कादरी ने खोली कंटेस्टेंट की पोल-पट्टी

Zeishan Quadri Expose Tanya Mittal: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल आए दिन अपनी लग्जरी लाइफस्टाइल के गुणगान गाती रहती हैं। शो के एक्स कंटेस्टेंट जीशान कादरी ने तान्या मित्तल की पर्सनल लाइफ को लेकर एक ऐसा खुलासा किया जिसे सुन ये साबित हो गया कि कंटेस्टेंट ने झूठ बोला है।

Image

Zeishan Quadri Expose Tanya Mittal

Zeishan Quadri Expose Tanya Mittal: सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 19' में नजर आ रहीं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और बिजनेसवूमेन तान्या मित्तल अक्सर सुर्खियों में रहती है। शो में तान्या ने कई दावे किए कि वो काफी अमीर हैं। सिर्फ यही नहीं तान्या मित्तल ने काफी बढ़ा-चढ़ाकर अपनी लग्जरी लाइफ को कैमरे के आगे सुनाया। शो में तान्या ने कहा था कि उनके पिता एक बिजनेसमैन हैं जिनका टर्नओवर साल में करोड़ों का होता है। अब इस झूठ को जीशान कादरी ने एक्सपोज किया है जो शो कई हफ्ते पहले बेघर हो चुके हैं। आइए तो जानते हैं जीशान ने तान्या को लेकर क्या कहा जानिए टाइम्स नाउ नवभारत की इस रिपोर्ट में।

एक मीडिया पोर्टल से बातचीत करते हुए 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) एक्स कंटेस्टेंट जीशान (Zeishan Quadri) कादरी कहते हैं, 'तान्या मित्तल के बारें में मुझे ये भी पता था की उसके पापा जॉब करते हैं। बिजनेस तो छोड़ो वो जॉब करते हैं किसी रियल इस्टेट कंपनी में फ्लैट्स बिकवाते हैं। तान्या मित्तल क्या है ये सब रियलिटी मुझे पहले से पता थी लेकिन मैंने एक्सपोज नहीं किया। शो के पहले हफ्ते में मैंने तान्या से बातों-बातों में कह दिया था कि कम बोल मैं रवि मित्तल को भी जनता हूं तो एक दम कंटेस्टेंट ने बोला पापा का नाम मत लेना। वो डर गई थी मुझे सबकुछ पता है।' ये सुनने के बाद कई लोगों ने तान्या को ट्रोल करना शुरू कर दिया। दूसरी तरफ तान्या के फैंस ने जीशान के इस दावे को झूठा करार दिया। आए दिन सोशल मीडिया पर दावे होते रहते हैं कि तान्या मित्तल कोई अमीर नहीं हैं और ना ही वो किसी लग्जरी मेनशंन में रहती हैं। हालांकि सच क्या है ये आज तक किसी को पता नहीं चला।

बात कि जाए तान्या मित्तल (Tanya Mittal) के इंस्टाग्राम पर तो वो लग्जरी लाइफ फ्लॉन्ट करना नहीं भूलती। बता दें इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए गौरव खन्ना, नीलम गिरी, फरहाना भट्ट, अभिषेक बजाज और अशनूर कौर नॉमिनेटेड हैं। अब आज के एपिसोड में 'बिग बॉस 19' के घर में प्रणित मोरे की वापसी होगई।

Khushboo Dogra
खुशबू डोगराauthor

खुशबू डोगरा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की सदस्य हैं। खुशबू ओटीटी, टीवी, बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दुनिया को गहराई से समझते हुए पाठकों तक उसकी रोचक जानकारी पहुंचाती रही हैं। चटपटी खबरें, गॉसिप और मनोरंजन से जुड़ी हर ट्रेंडिंग अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है और अबतक 4,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। खुशबू टाइम्स नाउ के ‘टेली टॉक’ यूट्यूब चैनल के लिए वीडियो भी बनाती हैं, जिससे उनका ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस और कहानी कहने की शैली और निखरती है।

और पढ़ें
End of Article