टीवी मसाला

Tanya Mittal Exclusive: घर जाकर लिफ्ट की वीडियो बनाउंगी... तान्या मित्तल ने फेक बोलने वालों को दिया मुंहतोड़ जवाब

Tanya Mittal Exclusive Interview: बिग बॉस 19 की सबसे चर्चित सदस्य तान्या मित्तल अब घर से बाहर आ गई है। घर से निकलते ही तान्या पर सवालों की बौछार हो गई। तान्या ने मीडिया को इंटरव्यू दिया, साथ ही उन सवालों का जवाब दिया जिसमें लोग उन्हें फेक का टैग दे रहे थे।

Image

Tanya Mittal Exclusive Interview

Tanya Mittal Exclusive Interview: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 का शानदार सफर खत्म हो गया है। शो को अपना विनर गौरव खन्ना( Gaurav Khanna) मिल गया है। हालांकि फैंस टॉप 5 में पहुंचे हर सदस्य को जीत का हकदार मान रहे हैं। शो खत्म होने के बाद टॉप 5 कंटेस्टेंट ने मीडिया को इंटरव्यू दिए, और सभी तीखे सवालों का जवाब दिया। घर से निकलने के बाद तान्या मित्तल ने मीडिया से जमकर बातचीत की। मीडिया ने भी तान्या पर सवालों की झड़ी लगा दी। ज़ूम के साथ लेटेस्ट टॉक में तान्या मित्तल ने अपने फेक वाले टैग का बखूबी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि मैं ये फेक सुन-सुनकर काफी परेशान हो गई हूं।

तान्या मित्तल ( Tanya Mittal) ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में उस बात का जिक्र किया जिसकी हर जगह चर्चा हो रही है। तान्या का कहना है कि फेक बोलकर लोगों ने मेरा बहुत दिल दुखाया है। तान्या ने कहा- "मुझे याद भी नहीं है कि मुझे किस-किस तरह के नाम से बुलाया गया है। इसलिए इतना कुछ करने के बाद भी अगर आप हार नहीं मानते हैं, तो सवाल उठना चाहिए कि यह लड़की अभी भी कैसे बची हुई है? मैं भी सोच रही थी, क्या मैं रोते-रोते थक नहीं रही हूँ?"

उन्होंने आगे बताया कि मैं फिनाले से पहले घर के अंदर इसी बारे में बात कर रही थी। उन्होंने आगे कहा, "मुझे याद है कल घर में मेरी किसी से बात हुई थी। मैं उससे कह रही थी कि सर, अगर कल मुझे घर में वैसा सम्मान मिले जैसा मेरे भाई ने मेरे पैर थपथपाए थे, तो मैं रो पड़ूँगी। क्योंकि मेरा बहुत अपमान हुआ है। हर दिन मुझे बताया गया है कि मैं एक नकली इंसान हूँ।" तान्या ने आगे बताया कि सबके मन में उनके लिए एक ही सवाल है कि क्या वो नकली हैं या नहीं। उन्होंने कहा, "अब अगर कोई आकर पूछे कि क्या आप अपने घर का वीडियो अपलोड करेंगी? आप चाहेंगी कि मैं आपको अपने घर की लिफ्ट का वीडियो दिखा दूँ। दिखा भी दूं तो आप उसे भी नकली ही बताने वाले हैं। इससे छोटा कोई कैसे महसूस कर सकता है? जिस तरह से मैंने खुद को छोटा महसूस किया है। मुझे नहीं लगता कि ज़िंदगी में कभी किसी ने ऐसा किया होगा।"

बताते चले कि तान्या मित्तल ने टॉप 4 में एंट्री ली थी, इसके बाद वह कम वोटों की वजह से एलीमिनेट हो गई।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article