टीवी मसाला

Bigg Boss 19: अलग ग्रुप बनाकर गेम खेलेंगे तान्या मित्तल और जीशान कादरी, शहबाज बडेशा और अमाल मलिक से बढ़ाएंगे दूरी

Bigg Boss 19 Promo Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में एक साथ आज बवाल मचने वाला है। शो का हाल ही में प्रोमो वीडियो रिलीज हुआ है, जिसमें तान्या मित्तल और जीशान सिद्दीकी अलग ग्रुप बनाकर गेम खेलने की बात करते दिखे। दोनों ने जमकर शहबाज बडेशा और अमाल मलिक की बुराइयां भी कीं।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Promo Video: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाई हुई है। 'बिग बॉस 19' में आए दिन कंटेस्टेंट्स के बीच बवाल दिखाई दे रहा है। बिग बॉस 19 में यूं तो गेम के लिए दो ग्रुप बन चुके हैं। लेकिन हैरत की बात तो यह है कि एक ग्रुप में कंटेस्टेंट्स के बीच काफी मतभेद देखने को मिलते हैं। वहीं हाल ही में में ग्रुप का परचम लहराने वाले जीशान सिद्दीकी भी अब अलग ग्रुप बनाने की बात करते नजर आए। उन्होंने शहबाज बडेशा और अमाल मलिक पर भी तंज कसा। दूसरी ओर तान्या मित्तल ने भी बताया कि वह अमाल मलिक से दूरी बढ़ा रही हैं। इससे जुड़ा 'बिग बॉस 19' का प्रोमो वीडियो भी सामने आया है, जो देखते ही देखते चर्चा में आ गया।

'बिग बॉस 19' के प्रोमो वीडियो में दिखाया गया कि तान्या मित्तल, जीशान कादरी से बात करती नजर आईं। उन्होंने 'गैंग्स ऑफ वसेपुर' एक्टर से कहा कि मैंने अभी नीलम से कहा है कि एक तुम मेरी प्राथमिकता हो और दूसरे जीशान सर हैं क्योंकि मैंने उन्हें भाई बोला है। बाकी अमाल मलिक को लेकर मैं असमंजस में हूं, शहबाज को लेकर भी हूं। तान्या मित्तल ने जीशान कादरी से कहा, "देखो सर आप छह लोगों को एक साथ लेकर गेम में आगे नहीं बढ़ सकते। मैं नहीं चाहती कि मेरी वजह से कोई अमाल को परेशान करे। मेरा एक अलग नाता है अमाल के साथ। जैसा आपका नेचर है ना कि छह लोगों को साथ लेकर चलूं, ये इस गेम में बहुत मुश्किल है।"

'बिग बॉस 19' में तान्या मित्तल की बात से कहीं न कहीं जीशान कादरी ने भी सहमति जाहिर की। उन्होंने कहा, "मैं बहुत ही स्वतंत्र खेलना चाहता हूं। ये शहबाज भी अमाल पर असर कर रहा है और बहुत गलत असर कर रहा है।" वहीं तान्या मित्तल ने आगे कहा कि शहबाज अमाल को उकसाता है और कहीं न कहीं शहबाज, अमाल और नीलम का ग्रुप बन चुका है। उनकी बातों पर जीशान कादरी ने सवाल किया, "जो कभी तेरा मेरा और नीलम का ग्रुप बना था, वो अभी तू मैं और बसीर का हो जाए, कैसा रहेगा।" ऐसे में ये देखना दिलचस्प रहेगा कि जीशान कादरी की ये रणनीति काम में आती है या नहीं।

ashna malik
आशना मलिक author

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड... और देखें

End of Article