टीवी मसाला

Shagun Sharma संग डेटिंग की खबरों पर फूटा Karan Wahi का गुस्सा, भड़कते हुए बोले- 'इसके अलावा भी कुछ पूछ...'

Karan Wahi Reaction On Shagun Sharma Dating Rumors: सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि करण वाही और शगुन शर्मा एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। अब इन खबरों पर करण वाही भड़के हैं।

Image

karan wahi-shagun sharma (photo credit- instagram)

Karan Wahi Reaction On Shagun Sharma Dating Rumors: रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में करण वाही (Karan Wahi) और फरहाना भट्ट का नाम काफी साथ लिया गया। शो में दोनों को कपल के रूप में दिखाने की कोशिश होती थी। शो के होस्ट रोहित शेट्टी भी करण और फरहाना को छेड़ते हुए नजर आए थे। इतना ही नहीं, कॉमेडियन हर्ष गुजराल ने भी करण और फरहाना पर खूब जोक मारे हैं, लेकिन शो खत्म होने के बाद अचानक ही करण का नाम शगुन शर्मा (Shagun Sharma) से जुड़ गया। दावा किया जाने लगा कि करण और शगुन एक दूसरे को डेट कर रहे हैं, जिस पर अब एक्टर ने चुप्पी तोड़ी है। टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: फेक निकली Nakul Dhull के इविक्शन की खबर, टीम ने दिया करारा जवाब; लिखा- 'हर कोई इनसिक्योर'

    करण वाही ने शगुन शर्मा संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी

    हाल ही में करण वाही ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर फैंस के साथ आस्क मी ए क्वेशन का सेशन किया, जिसमें फैंस ने करण से ढेर सारे सवाल किए। इस मौके पर एक फैन ने करण से शगुन शर्मा संग उनके रिश्ते के बारे में पूछ लिया, जिस पर वह भड़क गए। इस मौके पर एक्टर ने कहा, 'अरे नहीं भाई नहीं... इसके अलावा भी कुछ पूछ लिया करो। दो लोग दोस्त हो सकते हैं। पार्टी कर सकते हैं। तुम लोग ये जो वीडियो एडिट, एडिट, एडिट कर-करके डालते हो ना... क्या ही कहूं मैं तुम लोगों से।'

    अफवाहों से कैसे डील करते हैं करण वाही?

    इसके अलावा एक फैन ने करण वाही से पूछा कि आप रूमर्स से कैसे डील करते हो? इस पर भी करण ने कड़क अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने जवाब देते हुए लिखा, 'मैं उनसे डील नहीं करता हूं। अगर लोग तुम्हारे बारे में बात कर रहे हैं तो ये उनकी परेशानी है तुम्हारी परेशानी नहीं है।' टाइम्स नाउ नवभारत पर यह भी पढ़ें: Bigg Boss 20: नॉमिनेशन टास्क में स्काउट OP को मारने उछले काजी तोकीर? की तोड़फोड़; Kanika Mann ने खोया आपा
    karan wahi on shagun sharma

    karan wahi on shagun sharma (photo credit- instagram)

      कैसे शुरू हुई शगुन और करण के रिश्ते की बात

      बता दें कि खतरों के खिलाड़ी 15 के बाद शगुन शर्मा ने अमन गांधी से अपना ब्रेकअप कंफर्म कर दिया था और एक्ट्रेस का कहना था कि वह मूवऑन कर चुकी हैं। शगुन का ये बयान तब आया था, जब बिग बॉस 20 में रहते हुए अमन ने कहा था कि काश शगुन ने मूवऑन न किया हो। शगुन का इस पर रिएक्शन काफी वायरल हुआ था। इसके बाद शगुन खतरों के खिलाड़ी 15 की पार्टी में नजर आईं। यहां पर शगुन और करण की नजदीकियों को देखने के बाद दावा किया जाने लगा कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस पार्टी की कुछ फोटोज में फैंस ने शगुन और करण को कपल के रूप में देखा, जिसके बाद फैंस ने इन रूमर्स को सच माना।
      Kavita
      कविताauthor

      कविता टाइम्स नाउ नवभारत डिजीटल के एंटरटेनमेंट डेस्क में बतौर चीफ कॉपी एडिटर की पोस्ट पर काम कर रही है. पत्रकारिता के क्षेत्र डिप्लोमा हासिल करने के बाद कविता ने मनोरंजन के क्षेत्र में कदम रखा, जहां पर वह टीवी पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से काम कर रही है. टीवी के क्षेत्र में कविता की मजबूत पकड़ है. इस क्षेत्र में कविता को फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जानी जाती हैं. कविता ने अब तक 6,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं. मनोरंजन पत्रकारिता में तेजी से आ रहे बदलाव पर पैनी नजर रखना और समय पर हर सटीक खबर की जानकारी देना कविता की खासियत है.

      और पढ़ें
      End of Article