Bigg Boss 19 Tanya-Malti Fight: टीवी का रियलिटी शो बिग बॉस 19( Bigg Boss 19) इस समय ट्रेंड कर रहा है। शो को शुरू हुए दो महीने होने वाले हैं और यह दर्शकों का फुल मनोरंजन कर रहा है। अपने टास्क से लेकर कंटेस्टेंटस के झगड़ों तक, शो हर जगह ट्रेंड करता नजर आ रहा है। इस बार वीकेंड के वॉर पर घर के अंदर वाइल्ड कार्ड एंट्री हुई। मालती चाहर ने घर में दमदार एंट्री ली है। उनके आते ही घर का माहौल बदल गया। मालती ने घर के अंदर आते ही सबसे बातचीत शुरू की और एक-एक कर सबकी सच्चाई बताई। शो के प्रोमो देखने पर ऐसा मालूम होता है कि तान्या और मालती के बीच दोस्ती नहीं बल्कि दुश्मनी हो रही है। आज जब घर के अंदर नया टास्क हुआ तो तान्या और मालती के बीच झड़प हो गई।
आज बिग बॉस 19 में हुए 'भूतिया' टास्क में तान्या मित्तल( Tanya Mittal) और मालती चाहर( Malti Chahr) के बीच झड़गा हो गया। मालती चाहर ने तान्या को पूल में धक्का दे दिया, जिसके बाद तान्या रोने लगी। घरवालों ने तान्या को संभाला, तभी मालती तान्या के पास गई। मालती ने तान्या से कहा कि तुम रो क्यों रही हो? तान्या ने जवाब में कहा कि मैं तुम्हारे लिए नहीं रो रही हूं। इसके बाद मालती अपने मोड में आ गई। मालती ने सभी घरवालों को बताया कि तान्या इमोशनल कार्ड खेलती है। वह लोगों को इमोशनल करती है, तुम अभी तक उनका स्टाइल नहीं समझ पाए।
मालती ने खोली तान्या की पोल
टास्क के बाद मालती सभी घरवालों के साथ बैठती और तान्या के बारे में चर्चा करती है। मालती कहती है कि तान्या केवल साड़ी ही नहीं पहनती है, वह बाकी ड्रेस भी पहनती है। लेकिन वह आज के टास्क में जानबूझकर साड़ी पहनकर आई, ताकि तुम लोगों से भाव ले सके। वह यह सब नाटक करती है। सभी घरवाले मालती की बातें बड़ी ध्यान से सुनते हैं। बता दें कि पहले भी मालती तान्या की पोल खोल चुकी है, उसने तान्या को बताया था कि लोग उसका झूठ पकड़ रहे हैं।
