टीवी मसाला

Bigg Boss 19: शहबाज बडेशा ने एल्विश यादव पर किया बड़ा खुलासा, बोले- हमने सेवा की, डिजाइनर कपड़े दिये फिर भी...

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha Revelation About Elvish Yadav: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में बीते दिन शहबाज बडेशा ने एल्विश यादव को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि एल्विश को इतनी सेवा देने के बाद भी यू-ट्यूबर ने उनका साथ नहीं दिया।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Shehbaz Badesha Revelation About Elvish Yadav: टीवी के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस 19' में कंटेस्टेंट्स का गेम तो सुर्खियां बटोर ही रहा है, साथ ही वे लोग अपने अंदाज के कारण भी चर्चा में बने रहते हैं। 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में रहकर शहबाज बडेशा भी लाइमलाइट में बने हुए हैं। हालांकि दर्शकों का कहना है कि शहबाज बडेशा अब उन्हें इरीटेट करने लगे हैं। वहीं बीते दिन शहबाज बडेशा ने एल्विश यादव को लेकर बड़ा खुलासा किया। उन्होंने बताया कि इतनी सेवा करने के बाद भी एल्विश यादव ने उन लोगों का साथ बिल्कुल भी नहीं दिया। शहबाज बडेशा ने ये तक कहा कि उन्हें शो में देखकर एल्विश यादव को खास अच्छा नहीं लगा।

शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) ने 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अपने और मृदुल तिवारी की एंट्री के वक्त हुई वोटिंग का जिक्र किया। उन्होंने कहा, "एल्विश यादव जब भी हमारे घर आता था तो हम उसकी पूरी सेवा करते थे। हमने उसे डिजाइनर कपड़े भी दिए हैं। इसके बाद भी उसने वोटिंग के वक्त मृदुल तिवारी का समर्थन किया। एल्विश यादव ने वीडियो बनाकर ये कहा कि मृदुल को एक तरफा वोट करके जिता दो। जबकि शहबाज ने दोनों के लिए बोला था। शहबाज का कहना था कि दोनों बच्चे हैं और दोनों को मौका मिलना चाहिे। वहीं अब बिग बॉस के घर में मुझे देखकर एल्विश यादव की चुभ गई।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) फेम शहबाज बडेशा (Shehbaz Badesha) की इससे जुड़ी क्लिप भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। लेकिन इस बात के लिए एल्विश यादव के फैंस ने शहबाज बडेशा को आड़े हाथों लेने में जरा भी देर नहीं लगाई। एक यूजर ने लिखा, "एल्विश यादव को तुम अपने पॉडकास्ट और व्यूज के लिए लेकर आए थे। जितने व्यूज उस वीडियो पर आए हैं ना तुम पूरा साल बैठकर खाओगे।" दूसरे यूजर ने लिखा, "एल्विश यादव मुफ्त में गया था, पॉडकास्ट पर सबसे ज्यादा व्यूज दिये 12 मिलियन से भी ज्यादा। इसलिए तुम लोगों ने उसे डिनर पर बुलाया। शहबाज ने उसे मुफ्त में नहीं बुलाया था।"

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article