टीवी मसाला

Bigg Boss 19: शहबाज बडेशा के बेढंगे मजाक पर भड़के सलमान खान, फटकारते हुए बोले- बदतमीज और इरीटेटिंग लग रहे हो

Bigg Boss 19 Salman Khan Slams Shehbaz Badesha On Weekend Ka War: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने सुर्खियां बटोरने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। इस वीकेंड का वार सलमान खान शहबाज बडेशा को भी फटकारते हुए दिखाई देंगे। इससे जुड़ा उनका प्रोमो वीडियो सामने आया है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Salman Khan Slams Shehbaz Badesha On Weekend Ka War: लमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धमाल मचाया हुआ है। 'बिग बॉस 19' में हर सप्ताह वीकेंड का वार पर सलमान खान कंटेस्टेंट्स की गेम का हिसाब करते नजर आते हैं। इस सप्ताह दिवाली के खास मौके पर भी सलमान खान कई कंटेस्टेंट्स का दिवाला निकालते नजर आएंगे। सलमान खान ने अमाल मलिक और मालती चाहर को उनके किये के लिए तो फटकारा ही, साथ ही अब वह शहबाज बडेशा को भी आईना दिखाते नजर आएंगे। इससे जुड़ा 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) का प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में सलमान खान ने शहबाज बडेशा को उनके भद्दे मजाक के लिए तो लताड़ा ही। साथ ही दूसरों संग रिश्तों का इस्तेमाल करने के लिए भी फटकार लगाई। सलमान खान ने शहबाज बडेशा को कहा, "शहबाज जितने भी रिश्ते आपने घर में बनाए, मजाक की आड़ में और सुविधा के अनुसार आप उन्हें बखूबी इस्तेमाल कर लेते हैं। उसके बाद मजाक का एक कपड़ा पहना देते हो। हर वक्त सिर्फ मजाक मजाक और मजाक, देखने वाले को बहुत ही बदतमीज और बहुत ही ज्यादा इरीटेटिंग लग रहे हो।" बता दें कि शहबाज बडेशा ने बिग बॉस 19 में फरहाना भट्ट को बहन कहा था। लेकिन उन्होंने पिछले वीकेंड का वार पर न केवल उन्हें 'चमची' बताया, बल्कि जमकर उनके साथ झगड़ा भी किया।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) के इस प्रोमो वीडियो ने दर्शकों को भी राहत दी है। क्योंकि शहबाज बडेशा का ये अंदाज लोगों को पसंद बिल्कुल नहीं आ रहा है। काम्या पंजाबी से लेकर मनु पंजाबी जैसे कई सितारों ने बिग बॉस में शहबाज बडेशा की हरकतों को इरीटेटिंग कहा। मनु पंजाबी ने वीडियो शेयर कर ये तक बोला कि ये घरवाले शहबाज बडेशा को आखिरकार झेल कैसे रहे हैं। वहीं जीशान कादरी ने भी 'बिग बॉस 19' से निकलने के बाद शहबाज बडेशा के लिए कहा था कि उन्होंने दोस्ती नहीं निभाई।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article