टीवी मसाला

Bigg Boss 19: नियमों के उल्लंघन पर सलमान खान ने लगाई अशनूर और अभिषेक को लताड़, बोले- आप दोनों की वजह से...

Bigg Boss 19 Salman Khan Bashed Ashnoor Kaur: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज ने बगैर माइक के बात करते हुए नियमों का उल्लंघन किया था। उनकी वजह से सभी घरवाले नॉमिनेट हो गए। वहीं इस मामले पर अब सलमान खान ने दोनों को लताड़ लगाई है।

Image

फोटो क्रेडिट- जियो हॉटस्टार

Bigg Boss 19 Salman Khan Bashed Ashnoor Kaur: सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' ने छोटे पर्दे पर धूम मचाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। 'बिग बॉस1 9' में कंटेस्टेंट्स का गेम आए दिन नया रुख लेता हुआ नजर आता है। सलमान खान के धमाकेदार शो 'बिग बॉस 19' में इस सप्ताह जमकर घमासान हुआ। ये घमासान शुरू हुआ अशनूर कौर और अभिषेक बजाज द्वारा नियम तोड़ने की वजह से। दरअसल, 'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में दिखाया गया कि पूल में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज ने बगैर माइक के फुसफुसाकर बात की। यहां तक कि बिग बॉस के लाख मना करने के बाद भी दोनों नहीं रुके। बाद में दोनों ने ये तक चिल्लाकर कहा कि अब तो बात हो गई। उनकी वजह से बाकी घरवालों पर मुसीबत टूट पड़ी और वे सभी एक साथ घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हो गए।

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अशनूर कौर और अभिषेक बजाज की इस हरकत पर अब सलमान खान ने भी उन्हें लताड़ लगाई है। उनसे जुड़ा प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। सलमान खान ने दोनों को आड़े हाथों लेते हुए कहा, "ये जो उल्लंघन था, लगातार चेतावनी मिलने के बाद भी जारी रखना। और फिर ढिंढोरा पीटना कि हो गई हमारी बात। अब ये पूरा देश जानना चाहता है कि आप दोनों ने आखिर क्या बात की है।" सलमान खान की बातों पर अभिषेक बजाज ने कहा कि ऐसी कोई भी बात नहीं थी। लेकिन उन्हें करारा जवाब देते हुए सलमान खान ने कहा, "हां हां, आपका रिएक्शन था कि मैं ऐसा ही हूं, ये मेरी जिंदगी की सबसे बड़ी ताकत है। अगर ये ताकत है तो कमजोरी क्या होगी। आप दोनों की वजह से आज कोई घर से चला जाएगा।"

'बिग बॉस 19' (Bigg Boss 19) में अभिषेक बजाज और अशनूर कौर की गलती की वजह से घरवालों के बीच भी तनातनी होने लगी। को-कंटेस्टेंट्स ने अशनूर कौर और अभिषेक बजाज पर निशाना साधने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वहीं अब ये देखना दिलचस्प होगा कि सलमान खान, अभिषेक और अशनूर को क्या पाठ पढ़ाते हैं।

ashna malik
आशना मलिकauthor

आशना मलिक पिछले छह वर्षों से एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में सक्रिय हैं। उन्होंने बॉलीवुड और टीवी सितारों के कई इंटरव्यू किए हैं और इस क्षेत्र में अपनी पकड़ बनाई है। आशना को कॉपी राइटिंग, फीचर लेखन और वीडियो कंटेंट निर्माण का अनुभव है, जिससे वे बहुआयामी और आकर्षक स्टोरीज तैयार करती हैं। 7,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुकीं आशना की खासियत है ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट खबरों को सटीक, स्पष्ट और रोचक अंदाज में प्रस्तुत करना। आशना की स्टोरीटेलिंग में नवीनतम ट्रेंड्स की समझ, विषय की गहराई और दर्शकों से जुड़ने की क्षमता साफ झलकती है।

और पढ़ें
End of Article