टीवी मसाला

Bigg Boss 19 Promo: सलमान खान की डांट सुन रो पड़े मृदुल तिवारी, भाईजान ने लगाई नेहल की क्लास

  • Authored by: अभय
  • Updated Oct 4, 2025, 10:58 AM IST

Bigg Boss 19 Promo: बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के वीकेंड का वार का प्रोमो सोशल मीडिया पर छा गया है। सलमान खान (Salman Khan) ने घरवालों को आते ही ऐसा रियलिटी चेक दिया कि सबके होश उड़ गए। इस बार सलमान खान ने मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) और नेहल की क्लास लगा दी।

Image

Image Source: Jio Hotstar

Bigg Boss 19 Promo: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों के साथ-साथ टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। सलमान खान के इस शो से जुड़े एक के बाद एक नए अपडेट सामने आते रहते हैं। कभी शो में कंटेस्टेंट्स अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े राज खोलते नजर आते हैं, तो कभी शो में कंटेस्टेंट्स के बीच विवाद हो जाता है। इन सब के बीच शो बिग बॉस 19 का नया प्रोमो सामने आया है। इस प्रोमो में सलमान खान कंटेस्टेंट्स के बीच में नजर आ रहे है। इस दौरान सलमान खान ने जो बोलो वो सोशल मीडिया पर छा गया है।

'बिग बॉस 19' का नया प्रोमो आउट

सलमान खान का शो बिग बॉस 19 एक बार फिर से खबरों में आ गया है। इसकी वजह शो बिग बॉस 19 का नया प्रोमो है। इस प्रोमो में सलमान खान शो के कंटेस्टेंट्स को आईना दिखाया। सलमान खान ने कहा कि 'मेरा इंतजार कर रहे हो आप लोग? मैं क्या बोलूं और यहां पर क्या ही फर्क पड़ता है।' बस, ये सुनते ही घर में सन्नाटा छा गया। फिर सलमान ने मृदुल तिवारी (Mridul Tiwari) को निशाने पर लिया और कहा, 'मृदुल, जब तुम ये शो छोड़कर जाओगे और इसे देखोगे, तो खुद पर शक होगा कि मैं इस शो में था भी या नहीं।' ये सुनते ही मृदुल की आंखें छलक पड़ीं। वो रोते हुए बोले, 'मुझे बचपन से सिखाया गया है कि अच्छा बर्ताव करो, सबके साथ अच्छे रहो। मैंने तो आज तक किसी से झगड़ा नहीं किया।' सलमान ने जवाब दिया, 'मैं ये नहीं कह रहा कि झगड़ा करो या बेवजह ड्रामा क्रिएट करो। बस इतना करो कि जो घर में हो रहा है, उस पर अपनी राय रखो।'

सलमान ने लगाई नेहल का क्लास

इसके बाद सलमान ने नेहल (Nehal) को लिया आड़े हाथ। नेहल की तान्या मित्तल (Tanya Mittal) पर 'ऑब्सेशन' को सलमान ने सबके सामने खोलकर रख दिया। उन्होंने कहा, 'नेहल, तुम बस एक ही इंसान की बातें कर रही हो और वो है तान्या। हमें तो समझ नहीं आ रहा कि इस ऑब्सेशन को क्या नाम दें।' ये सुनकर नेहल के पास कोई जवाब नहीं था।

Abhay
अभय author

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजब... और देखें

End of Article